होम / पर्सनल फाइनेंस / LIC Mutual Fund ने री-लॉन्च कीं ये 5 इक्विटी स्कीमें: जानें किसमें मिलेगा, क्या फायदा?

LIC Mutual Fund ने री-लॉन्च कीं ये 5 इक्विटी स्कीमें: जानें किसमें मिलेगा, क्या फायदा?

इन री-लॉन्च की गई इक्विटी स्कीमों के द्वारा निवेशक अपने निवेश लक्ष्यों के अनुसार सबसे उपयुक्त फंड का चयन कर सकते हैं. ये स्कीमें निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने में मदद कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एलआईसी म्यूचुअल फंड (LIC Mutual Fund) ने अपनी 5 प्रमुख इक्विटी स्कीमों को फिर से री-लॉन्च कर दिया है. इस कदम का उद्देश्य न केवल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करना है, बल्कि नए निवेशकों को आकर्षित करना और बदलते बाजार के माहौल में नई रणनीतियों को अपनाना भी है. इन स्कीमों की री-लॉन्चिंग के तहत टेक्नोलॉजी और नई रणनीतियों को शामिल किया गया है, जिससे इनका ग्रोथ पोटेंशियल और भी बेहतर हो सकता है.

एलआईसी म्यूचुअल फंड का पोर्टफोलियो

अप्रैल 2025 तक, एलआईसी म्यूचुअल फंड कुल 41 स्कीमों का प्रबंधन करता है. इनमें 15 इक्विटी फंड, 9 डेट फंड, 6 हाइब्रिड फंड, 1 सॉल्यूशन-ओरिएंटेड फंड, 10 ईटीएफ और अन्य इंडेक्स फंड शामिल हैं. मार्च 2025 में कंपनी का एयूएम (AUM) ₹33,854 करोड़ था, जो अप्रैल 2025 तक बढ़कर ₹37,554 करोड़ हो गया है। इस प्रकार, कंपनी ने 11% की वृद्धि दर्ज की है.

री-लॉन्च की गई 5 प्रमुख स्कीमों की सूची

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने जिन 5 प्रमुख इक्विटी स्कीमों को री-लॉन्च किया है, वे निम्नलिखित हैं:

1. LIC MF वैल्यू फंड

यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है जिनके पास मजबूत फंडामेंटल्स होते हैं, लेकिन बाजार में अस्थायी गिरावट के कारण उनकी कीमतें कम हो जाती हैं. यह फंड लंबी अवधि के निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो स्थिर और सुरक्षित रिटर्न की तलाश में होते हैं.

2. LIC MF स्मॉल कैप फंड

इस फंड में निवेश उन छोटी कंपनियों में किया जाता है, जिनमें भविष्य में उच्च वृद्धि की संभावना होती है. यह फंड हाई रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है और उन्हें 5 साल या उससे ज्यादा के निवेश दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है.

3. LIC MF मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड

यह फंड विभिन्न प्रकार के एसेट्स में निवेश करता है, जिसमें इक्विटी, डेट और कमोडिटी (सोना और चांदी) शामिल हैं. इस फंड का मुख्य उद्देश्य संतुलित जोखिम के साथ बेहतर रिटर्न देना है. बाजार की स्थिति के अनुसार इसमें असेट एलोकेशन को बदलकर निवेशक को अधिक लाभ देने की कोशिश की जाती है.

4. LIC MF डिविडेंड यील्ड फंड

यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है जो नियमित रूप से डिविडेंड देती हैं और साथ ही उनके विकास की संभावनाएं भी अच्छी होती हैं. यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो स्थिर आय की तलाश में हैं और साथ ही कंपनियों की अच्छी ग्रोथ को भी ध्यान में रखते हैं.

5. LIC MF फोकस्ड फंड

यह फंड केवल 30 चुनिंदा शेयरों में निवेश करता है, जो गहराई से रिसर्च करके चुने जाते हैं. इसमें किसी विशेष सेक्टर या मार्केट कैप की कोई सीमा नहीं होती, जिससे यह फंड ग्रोथ चाहने वाले निवेशकों के लिए एक आदर्श विकल्प बनता है.

SIP के जरिए हो सकता है ₹5 करोड़ का निवेश

हाल ही में, एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सही निवेश योजना और नियमित SIP के माध्यम से निवेशक 5 साल में ₹5 करोड़ तक के फंड का निर्माण कर सकते हैं. हर महीने ₹2.60 की निवेश राशि से यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. इस रणनीति का पालन करके निवेशक अपनी वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago