✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / LIC बीमा सखी योजना: 10वीं पास महिलाओं के लिए हर महीने ₹7,000 तक कमाई का मौका

LIC बीमा सखी योजना: 10वीं पास महिलाओं के लिए हर महीने ₹7,000 तक कमाई का मौका

LIC बीमा सखी योजना उन महिलाओं के लिए एक मजबूत अवसर के रूप में उभरकर सामने आती है, जो सीमित शैक्षणिक योग्यता के बावजूद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

आज के समय में महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं. खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाली वे महिलाएं, जिन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, उनके लिए रोजगार के अवसर सीमित होते हैं. इसी जरूरत को समझते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बीमा सखी योजना की शुरुआत की है. यह योजना 10वीं पास महिलाओं को ट्रेनिंग और सहयोग के साथ आय और सम्मानजनक करियर का अवसर देती है. तो आइए इस योजना के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

क्या है LIC बीमा सखी योजना?

LIC बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को बीमा क्षेत्र में प्रशिक्षित कर LIC का अधिकृत बीमा एजेंट बनाया जाता है. इस योजना का मकसद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें स्थायी आय का जरिया उपलब्ध कराना है. बीमा सखी के रूप में महिलाएं LIC की पॉलिसियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाती हैं और पॉलिसी बेचने पर कमीशन व इंसेंटिव के रूप में कमाई करती हैं. LIC के अनुसार, इस योजना से महिलाएं हर महीने करीब ₹7,000 तक या उससे अधिक की आय कर सकती हैं. यह पूरी तरह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करती है.

कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?

इस योजना की खास बात यह है कि इसके लिए बहुत अधिक शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है. आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष होनी चाहिए. इसके साथ ही महिला का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसका अर्थ यह है कि वे महिलाएं भी इस योजना से जुड़ सकती हैं, जिन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की है लेकिन काम करने की इच्छा और आत्मनिर्भर बनने का जज्बा रखती हैं.

किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?

LIC ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ वर्गों को इस योजना से बाहर रखा है. यदि कोई महिला LIC के मौजूदा कर्मचारी या एजेंट की नजदीकी रिश्तेदार है, जैसे पति या पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी. इसके अलावा सेवानिवृत्त LIC कर्मचारी, पूर्व एजेंट और वर्तमान में कार्यरत LIC एजेंट भी बीमा सखी योजना का लाभ नहीं ले सकते.

बीमा सखी बनने पर क्या सुविधाएं मिलती हैं?

LIC बीमा सखी योजना केवल कमाई तक सीमित नहीं है. बल्कि महिलाओं को एक सफल बीमा एजेंट बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोग प्रदान करती है. योजना के तहत महिलाओं को बीमा उत्पादों की जानकारी, ग्राहकों से बातचीत और बिक्री से जुड़ी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके साथ ही LIC की ओर से मार्केटिंग सपोर्ट और प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे महिलाएं आसानी से लोगों तक पहुंच बना सकें.

कितनी हो सकती है कमाई?

यह योजना किसी फिक्स सैलरी वाली नौकरी की तरह नहीं है. बल्कि पूरी तरह कमीशन आधारित है. शुरुआती चरण में महिलाएं औसतन ₹7,000 प्रति माह तक की कमाई कर सकती हैं. जैसे-जैसे उनका अनुभव बढ़ता है और ग्राहक आधार मजबूत होता है, वैसे-वैसे उनकी आय भी बढ़ती जाती है. इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाली बीमा सखियों को अतिरिक्त इंसेंटिव और बोनस मिलने की भी संभावना रहती है. इससे यह काम लंबे समय में स्थायी आय का स्रोत बन सकता है.

चयन प्रक्रिया कैसी होती है?

बीमा सखी बनने के लिए महिलाओं को एक तय प्रक्रिया से गुजरना होता है. सबसे पहले उम्मीदवार को IRDAI द्वारा निर्धारित प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है. दस्तावेज सही पाए जाने पर LIC ब्रांच ऑफिस में इंटरव्यू लिया जाता है. इसमें उम्मीदवार की योग्यता और उपयुक्तता का आकलन किया जाता है. चयन होने पर महिला को LIC की ओर से एजेंसी कोड जारी किया जाता है.

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के समय महिलाओं को अपनी उम्र और पते से जुड़े प्रमाण, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होती है. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

करियर ग्रोथ के क्या अवसर हैं?

LIC बीमा सखी योजना में आगे बढ़ने की संभावनाएं भी मौजूद हैं. LIC के अनुसार, जो महिलाएं कम से कम पांच साल तक एजेंट के रूप में काम करती हैं और जिनके पास ग्रेजुएशन या उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता होती है, वे आगे चलकर Apprentice Development Officer (ADO) बनने की प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं. इसके लिए तय पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है.

आवेदन कैसे करें?

बीमा सखी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक महिलाएं LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Click here for Bima Sakhi” विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता जैसी जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

2 days ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 days ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

1 week ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

23-October-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago