होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger Stock: इस स्टॉक ने सिर्फ एक साल में दिए 450% के रिटर्न्स, साथ है LIC!

Multibagger Stock: इस स्टॉक ने सिर्फ एक साल में दिए 450% के रिटर्न्स, साथ है LIC!

2023 की शुरुआत से लेकर आज तक की बात करें तो इस स्मॉल-कैप शेयर ने अपने शेयरहोल्डर्स को 85% के भारी भरकम रिटर्न्स प्रदान किये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी कोई शेयर अपने इन्वेस्टर्स को 100% से ज्यादा के रिटर्न्स प्रदान करता है उसे एक मल्टीबैगर (Multibagger Share) की संज्ञा दी जाती है. आज हम ऐसे ही एक शेयर के बारे में बात करने वाले हैं जिसे LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) का समर्थन प्राप्त है और पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 450% के जबरदस्त रिटर्न्स दिए हैं. 

कितना है LIC का हिस्सा?
हम बात कर रहे हैं किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक (Kirloskar Electric Company) कंपनी के शेयर्स की. किर्लोस्कर के शेयर्स ने पिछले एक महीने के दौरान ही अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 45% के रिटर्न्स दिए हैं. वहीं अगर हम इस साल यानी 2023 की शुरुआत से लेकर आज की तारीख तक की बात करें तो इस स्मॉल-कैप शेयर ने अपने शेयरहोल्डर्स को 85% जितने भारी भरकम रिटर्न्स प्रदान किये हैं. इसे LIC द्वारा समर्थन प्राप्त कंपनी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस स्मॉल-कैप कंपनी में LIC का 1.26% का हिस्सा है. 

शेयर और कीमत का इतिहास
यह मल्टीबैगर स्टॉक लगातार अभी तक के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर चल रहा है. अगर पिछले 5 कारोबारी सेशन की बात करें तो 11 मई को छोड़कर बाकी के चारों सेशनों के दौरान यह स्मॉल-कैप स्टॉक लगातार अपने रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा है. पिछले एक हफ्ते के दौरान इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 5% से ज्यादा के रिटर्न्स प्रदान किये हैं और साथ ही पिछले एक महीने के दौरान इस शेयर की कीमत 83 रुपये प्रतिशेयर से बढ़कर 121.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है. 2023 की शुरुआत में इस स्मॉल-कैप स्टॉक की कीमत लगभग 64.50 रुपये प्रति शेयर के आस पास हुआ करती थी और 85% की वृद्धि के बाद यह  स्टॉक 121.50 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया है. इसी तरह अगर पिछले 6 महीनों की बात करें तो इस स्टॉक की कीमत 67.65 रुपये प्रति शेयर से 80% बढ़कर 121.50 रुपये पहुंच गयी है. वहीं अगर बात 1 साल की करें तो एक साल पहले इस स्टॉक की कीमत 22.30 रुपये प्रति शेयर हुआ करती थी जो अब 450% बढ़कर 121.50 रुपये पर पहुंच गयी है. 

1 लाख के हो जाते 5 लाख
किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक कंपनी के शेयर और इसकी कीमत के इतिहास को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर एक इन्वेस्टर ने LIC से समर्थन प्राप्त इस मल्टीबैगर शेयर में एक महीने पहले 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किये होते तो आज उस इन्वेस्टर के 1 लाख रुपये 1 लाख 45 हजार हो गए होते. ठीक इसी तरह अगर किसी इन्वेस्टर ने 2023 की शुरुआत में इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख बढ़कर 1 लाख 85 हजार हो गए होते. लेकिन हैरानी वाल बात ये है कि अगर एक इन्वेस्टर ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किये होते तो आज उसके 1 लाख रुपये बढ़कर सिर्फ 1 लाख 80 हजार ही हुए होते. लेकिन अगर एक इन्वेस्टर ने आज से एक साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किये होते तो आज उस उस इन्वेस्टर के 1 लाख बढ़कर 5 लाख 50 हजार हो गए होते. 
 

यह भी पढ़ें: Cinema के शौकीनों के लिए बुरी खबर, PVR ने लिया ये बड़ा फैसला

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

21 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago