✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / 4 फरवरी से खुलेगा कोटक म्यूचुअल फंड का NFO, सर्विस सेक्टर की ग्रोथ में निवेश का मौका

4 फरवरी से खुलेगा कोटक म्यूचुअल फंड का NFO, सर्विस सेक्टर की ग्रोथ में निवेश का मौका

कोटक सर्विसेज फंड का लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब भारत की सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है और देश की ग्रोथ का मुख्य आधार बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने निवेशकों के लिए एक नया थीमैटिक फंड लॉन्च किया है. कोटक म्यूचुअल फंड ने कोटक सर्विसेज फंड की घोषणा की है, जो एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है और पूरी तरह सर्विस सेक्टर पर केंद्रित होगी. इस फंड का नया फंड ऑफर (NFO) 4 फरवरी 2026 को खुलेगा और 18 फरवरी 2026 को बंद होगा.

भारत के सबसे बड़े ग्रोथ इंजन पर फोकस

कोटक सर्विसेज फंड के जरिए निवेशकों को भारत की तेजी से बढ़ती सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था में निवेश करने का अवसर मिलेगा. सर्विस सेक्टर देश की कुल ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में करीब 55 प्रतिशत का योगदान देता है और लगभग 31.5 प्रतिशत आबादी को रोजगार उपलब्ध कराता है.

कंज्यूमर सर्विसेज, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, पावर और ऑयल एंड गैस जैसे कई उप-सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहे हैं, जिससे इस सेक्टर में लंबी अवधि के निवेश के मजबूत अवसर बन रहे हैं.

सोच-समझकर तैयार की गई निवेश रणनीति

यह फंड अलग-अलग मार्केट कैप की कंपनियों, लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में निवेश करेगा. फंड की रणनीति ‘ग्रोथ ऐट रीजनेबल प्राइस’ और बॉटम-अप बीएएमवी फ्रेमवर्क (बिजनेस, मैनेजमेंट और वैल्यू) पर आधारित होगी.

फंड का फोकस उन क्वालिटी कंपनियों पर रहेगा, जिनका कैश फ्लो मजबूत हो, बिजनेस मॉडल को स्केल किया जा सकता हो और जिनमें लंबे समय तक बेहतर रिटर्न देने की क्षमता हो.

सर्विस इकोनॉमी में बड़ा बदलाव

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश शाह ने कहा कि भारत की सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है. लोगों की बढ़ती आय, डिजिटल टेक्नोलॉजी का बढ़ता इस्तेमाल और शहरीकरण इस बदलाव के प्रमुख कारण हैं.

उन्होंने कहा कि इन बदलावों से यह तय हो रहा है कि लोग कैसे खरीदारी करते हैं, भुगतान करते हैं और सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. कोटक सर्विसेज फंड का उद्देश्य ऐसे पोर्टफोलियो का निर्माण करना है, जो इस बदलती सर्विस इकोनॉमी में उभरते अवसरों का लाभ उठाकर निवेशकों को लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सके.

सर्विस सेक्टर में स्थिरता और ग्रोथ का संतुलन

कोटक सर्विसेज फंड के फंड मैनेजर रोहित टंडन के अनुसार, सर्विस सेक्टर में खर्च आधारित और निर्यात आधारित दोनों तरह के बिजनेस शामिल हैं, जिससे इसमें स्थिरता और विकास का संतुलन देखने को मिलता है.

उन्होंने कहा कि यह सेक्टर भारतीय बाजार में मजबूती और तेज ग्रोथ की क्षमता का बेहतरीन संयोजन पेश करता है. फंड उन कंपनियों पर फोकस करेगा, जो मुनाफे को बनाए रख सकती हैं, अपने बिजनेस मॉडल में लगातार सुधार करती हैं और पूंजी का कुशल इस्तेमाल करती हैं.

तेजी से बदलते बिजनेस मॉडल से बन रहे नए मौके

यह फंड ऐसे समय में लॉन्च किया गया है, जब सर्विस आधारित कंपनियां घरों, बिजनेस और संस्थानों के काम करने के तरीके को तेजी से बदल रही हैं. बदलती ग्राहक अपेक्षाओं और बेहतर सर्विस डिलीवरी मॉडल के चलते यह सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है. खास तौर पर वे कंपनियां आगे बढ़ रही हैं, जो टेक्नोलॉजी, विशेषज्ञता और मजबूत प्रक्रियाओं के जरिए कम लागत में बड़े पैमाने पर सेवाएं देने में सक्षम हैं.

निवेश की शर्तें और न्यूनतम राशि

कोटक सर्विसेज फंड के NFO में न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये रखी गई है. इसके बाद निवेशक ऑफर पीरियड के दौरान किसी भी राशि का निवेश कर सकते हैं. यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो सर्विस सेक्टर की ग्रोथ में भागीदारी कर लंबी अवधि में अपनी पूंजी बढ़ाना चाहते हैं.

(डिस्क्लेमर:** म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

2 days ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 days ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

1 week ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

23-October-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago