होम / पर्सनल फाइनेंस / Kotak Mahindra MF ने लॉन्च किया NFO, जानें इसमें निवेश के फायदे

Kotak Mahindra MF ने लॉन्च किया NFO, जानें इसमें निवेश के फायदे

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (Kotak Mutual Fund) ने अपना नया फंड ऑफर (NFO) कोटक ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड लॉन्च किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (Kotak Mutual Fund) ने अपना नया फंड ऑफर (NFO) कोटक ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड लॉन्च किया है. यह फंड ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स थीम पर आधारित एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. तो आइए आपको इस फंड में निवेश करने से लेकर इसमें मिलने वाले लाभ की जानकारी भी देते हैं. 

मिलेंगे ये फायदे

कोटक ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स फंड का उद्देश्य ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स और संबंधित गतिविधियों में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में मुख्य रूप से निवेश करके लॉन्ग टर्म में हाई रिटर्न हासिल करना है. इस फंड में निवेश करने से निवेशकों को भारत के तेजी से बदलते ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स थीम में निवेश का अवसर मिलेगा. यह फंड निवेशकों को लॉन्ग टर्म में हाई रिटर्न हासिल करने में मदद कर सकता है. 

ऐसे करें निवेश

अगर आपको इस फंड में निवेश करना है, तो बता दें कि यह योजना पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 25 नवंबर, 2024 को खुल गई है और 9 दिसंबर, 2024 तक आप इसमें निवेश कर सकते हैं. निवेशक एनएफओ अवधि के दौरान न्यूनतम 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं. बता दें, इस फंड का प्रबंधन नलिन भट्ट द्वारा किया जाएगा, जो फरवरी 2016 से कोटक महिंद्रा एएमसी के साथ हैं और उनके पास इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट में 20 साल से अधिक का अनुभव है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago