होम / पर्सनल फाइनेंस / कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया नया प्‍लान, ऐसे दूसरों से अलग है प्रोडक्‍ट

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया नया प्‍लान, ऐसे दूसरों से अलग है प्रोडक्‍ट

इस पॉलिसी को कंपनी ने ऐसे जारी किया है कि इसमें जारी होने के पहले महीने से ही भुगतान प्राप्त किया जा सकता है. ये एक व्यापक लॉन्‍ग टर्म बचत उत्पाद (लॉन्‍ग टर्म सेविंग्‍स प्रोडक्ट) है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (कोटक लाइफ) ने एक नए फंड को लॉन्‍च करने की घोषणा की है. यह एक नॉन-लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग प्लान है जो दीर्घकालिक बचत या आय देता है. इस प्रोडक्ट को ऐसे डिजाइन किया है कि इसमें पॉलिसी जारी होने के पहले महीने से भुगतान प्राप्त किया जा सकता है. कोटक जी.ए.आई.एन ग्राहकों को लॉन्ग टर्म के लिए नियमित आय या मैच्योरिटी पर एकमुश्त आय के लिए कस्टमाइज्ड पेआउट के लचीले विकल्प प्रदान करके उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए एक व्यापक समाधान के साथ सशक्त बनाता है. 

क्‍या बोले कंपनी के मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर?  
कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, महेश बालासुब्रमण्यम ने इस फंड के लॉन्‍च के मौके पर कहा कि सुरक्षा और दीर्घकालिक बचत के माध्यम से अपने ग्राहकों को मूल्य प्रदान करना कोटक लाइफ में हमारा मुख्य उद्देश्य रहा है. जी.ए.आई.एन का लक्ष्य ग्राहकों को एक व्यापक समाधान के साथ सशक्त बनाना है जो आजीवन आय प्रदान करता है और उनके परिवार के लिए मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करता है. कोटक जी.ए.आई.एन के सभी तीन वेरिएंट ग्राहकों को आजीवन आय, नियमित बोनस-ओरिएंटेड इनकम और लाइफ कवर का मिश्रण प्रदान करेंगे. हमारा मानना है कि जी.ए.आई.एन लोगों को आत्मविश्वास और मन की शांति के साथ अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

कोटक जी.ए.आई.एन. की मुख्य विशेषताएं
 इस फंड की विशेषताओं पर नजर डालें तो उनमें कंपनी ने इसमें अर्ली इनकम का विकल्प दिया है, इसी तरह पेड-अप का अतिरिक्त विकल्प भी दिया गया है. ग्राहक के पास इसमें अपनी किश्‍त में सेविंग करने का भी विकल्‍प है. मासिक भुगतान मोड के लिए पहले महीने से और सालाना भुगतान मोड के लिए पहले साल से तुरंत आय प्राप्त करें. समयावधि में बोनस का उपयोग करके अतिरिक्त सम एश्योर्ड खरीदें और इसे एकमुश्त राशि के रूप में प्राप्त करें / सुविधा के अनुसार निकालें. 

क्‍या है इसे लेने की योग्‍यता 
इस पॉलिसी में या तो कम से कम 90 दिन में प्रवेश किया जा सकता है या अगर आप इसे 85 साल के लिए लेते हैं तो ऐसे में (पीपीटी) 8 के लिए 50 साल/ पीपीटी 10 और 12 के लिए 55 साल में प्रवेश किया जा सकता है. इसमें पॉलिसी टर्म 40 साल के लिए – 44 साल है. जबकि मैच्योरिटी कम से कम 40 साल और अधिकतम 85 साल में मिलती है. मैच्योरिटी बेनेफिट की बात करें तो इसमें प्रीमियम की वापसी + टर्मिनल बोनस दोनों मिलता है. इसमें प्रीमियम कम से कम 50,000 रुपये तय किया गया है जबकि प्रीमियम भुगतान अवधि 8, 10, 12 साल तय किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: इस रेटिंग एजेंसी ने कहा, महज 6 साल करना होगा इंतजार और इतनी हो जाएगी आपकी इनकम
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago