होम / पर्सनल फाइनेंस / कोटक महिंद्रा ने लॉन्च की ये नई इंश्योरेंस पॉलिसी, महिलाओं को मिलेगा ज्यादा फायदा

कोटक महिंद्रा ने लॉन्च की ये नई इंश्योरेंस पॉलिसी, महिलाओं को मिलेगा ज्यादा फायदा

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Kotak Life) ने अपनी नई सुरक्षा योजना कोटक जेन2जेन प्रोटेक्ट लॉन्च किया है. यह एक साथ दो पीढ़ियों को कवर करने के विकल्प के साथ सुविधा प्रदान करता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप किसी इश्योरेंस प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए हाल ही कोटक द्वारा लॉन्च कोटक जेन2जेन प्रोटेक्ट एक बेहतर विकल्प हो सकता है. दरअसल, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की इस नई सुरक्षा स्कीम में महिलाओं के लिए खास बेनिफिट्स शामिल हैं. तो चलिए आपको इस लाइफ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी देते हैं. 

एक साथ दो पीढ़ी को मिलेगा लाभ

हाल में कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंसने अपनी नई सिक्योर स्कीम कोटक जेन2जेन (Gen2Gen) प्रोटेक्ट को लॉन्च किया है. यह प्रोडक्ट इंडस्ट्री में पहली बार एक ही योजना के एक साथ दो पीढ़ियों को कवर करने के विकल्प के साथ इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान करता है. 

दूसरी पीढ़ी को ट्रांसफर होगा रिस्क कवर 
सर्वाइवल पर आधारित इस प्रीमियम का लाभ यह है कि इसमें 100 प्रतिशत गारंटीकृत राशि पॉलिसीधारक को वापस मिलेगी. बता दें कि जब माता-पिता (पहले पॉलिसी धारक) 60 या 65 साल के हो जाते हैं, तब कोटक जेन2जेन प्रोटेक्ट बच्चे को कंप्लीट रिस्क कवर ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है. इसके अलावा यह रिस्क कवर बच्चे के साथ 60 साल की उम्र तक बना रहता है.

महिलाओं के लिए अतिरिक्त बेनेफिट
यह प्रोडक्ट इन बिल्ट वेलनेस बेनेफिट और एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट (दुर्घटना मृत्यु लाभ), स्थायी विकलांगता की स्थिति में लाभ और गंभीर बीमारी प्लस जैसे राइडर्स के माध्यम से व्यापक कवरेज भी प्रदान करता है. महिला पॉलिसीधारकों के लिए, कोटक जेन2जेन प्रोटेक्ट अतिरिक्त 5 प्रतिशत डेथ बेनेफिट प्रदान करता है.

कोटक जेन2जेन प्रोटेक्ट कैटेगरी का आगे भी होगा विस्तार
कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस के अनुसार कोटक जेन2जेन प्रोटेक्ट एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसके माध्यम से ग्राहक एक ही टर्म प्लान के साथ दो पीढ़ियों को सुरक्षित कर सकते हैं. इस उत्पाद की सोच भारतीयों द्वारा परिवार, परंपरा और विरासत को दिए जाने वाले महत्व से आती है. कंपनी कोटक जेन2जेन प्रोटेक्ट जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी का आगे भी विस्तार करेगी और 2047 तक आईआरडीएआई (IRDAI) के ‘सभी के लिए बीमा’ के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

इसे भी पढ़ें-कार के साथ-साथ इस चाबी का इंश्योरेंस भी जरूरी, गाड़ी हुई चोरी तो होगा भारी नुकसान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

23 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

34 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago