होम / पर्सनल फाइनेंस / जानिए आखिर कौन सा बैंक दे रहा है FD पर 9  प्रतिशत ब्‍याज?

जानिए आखिर कौन सा बैंक दे रहा है FD पर 9  प्रतिशत ब्‍याज?

दरअसल जब से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में इजाफा किया है तब से सभी बैंक एफडी पर ब्‍याज दरों को बढ़ा रहे हैं. अब इस बैंक ने 9 प्रतिशत का ऑफर देकर सभी को पीछे छोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से रिजर्व बैंक लगातार रेपो रेट में इजाफा कर रहा है तब से सभी बैंक भी लगातार एफडी के दामों में इजाफा कर रहे हैं. पहले जो बैंक FD (Fix Deposit) पर 5 से 5.50 प्रतिशत तक का ब्‍याज देते थे वो आज वो सामान्‍य तौर पर 7 प्रतिशत से ज्‍यादा का ब्‍याज दे रहे हैं. लेकिन अब ब्‍याज बढ़ाने की इस होड़ में एक बैंक ने 9 प्रतिशत तक ब्‍याज देने का ऑफर दे दिया है. ये बैंक 501 दिनों में आपकी रकम पर 9 प्रतिशत का ब्‍याज देने जा रहा है. 

आखिर कौन सा है ये बैंक 
यूनिटी स्‍मॉल बैंक ने FD  देने की इस होड़ में सभी को पीछे छोड़ दिया है. बैंक की ओर से आम जमाकर्ताओं को 9 प्रतिशत का ब्‍याज दिया जा रहा है. जबकि बैंक सीनियर सिटीजन को इससे भी ज्‍यादा ब्‍याज दर दे रहा है. यूनिटी स्‍मॉल बैंक सीनियर सिटीजन को 9.50 प्रतिशत ब्‍याज दे रहा है. बैंक की ओर से ऑफर किए जा रहे प्‍लान के अनुसार अगर आप अपना पैसा बैंक में 181-201 दिनों की एफडी पर रखते हैं तो आपको 8.75 फीसदी ब्‍याज मिलेगा. अगर आप 501 दिनों के लिए बैंक के पास अपना पैसा फिक्‍स करते हैं तो आपको 8.75 फीसदी ब्‍याज मिलेगा. वहीं 1001 दिनों यानी ढ़ाई साल से ज्‍यादा के लिए अगर बैंक के पास अपना पैसा रखते हैं तो बैंक 9 प्रतिशत ब्‍याज का ऑफर कर रहा है. 

सीनियर सिटीजन को मिलेगा इससे ज्‍यादा 
यूनिटी स्‍मॉल बैंक सीनियर सिटीजन को इससे भी बेहतर रेट ऑफ इंट्रेस्‍ट दे रहा है. बैंक के ऑफर के अनुसार अगर कोई सीनियर सिटीजन बैंक में अपनी जमा पूंजी को 181-201 दिनों या 501 दिनों के लिए रखता है तो उसे 9.25 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगा. अगर वरिष्‍ठ नागरिक 1001 दिनों के लिए पैसे को फिक्‍स करते हैं तो उन्‍हें 9.50 प्रतिशत का ब्‍याज मिलेगा. 

फरवरी में रिजर्व बैंक ने फिर किया था इजाफा 
रिजर्व बैंक ने फरवरी में रेपो रेट का निर्धारण किया था. रिजर्व बैंक ने रेपा रेट में .25 प्रतिशत का इजाफा कर दिया था, जिसके बाद मौजूदा रेपा रेट 6.50 प्रतिशत तक जा पहुंची थी. रिजर्व बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए बार-बार रेपा रेट में इजाफा कर रहा है. इससे पहले भी रिजर्व बैंक की ओर से रेपा रेट में इजाफा किया गया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago