होम / पर्सनल फाइनेंस / जानिए कैसे डिफेंस कर्मी ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट? ये हैं उसके तरीके

जानिए कैसे डिफेंस कर्मी ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट? ये हैं उसके तरीके

आज ऐसे कई तरीके आ चुके हैं जिनसे रक्षा कर्मी बिना किसी बैंक में जाए या वहां की लंबी लाइन में लगे अपना लाइफ सर्टिफिकेट आसानी से जमा कर सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल का आखिरी महीना आते ही सरकार के दूसरे मंत्रालयों से लेकर रक्षा कर्मियों को अपनी पेंशन को जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है. जो लोग फिट हैं उनके लिए तो ये बैंक जाकर दाखिल करना आसान होता है लेकिन ज्‍यादातर लोगों के लिए परेशानी हो जाती है. आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि आप ऑनलाइन तरीके से इसे कैसे आसानी से दाखिल कर सकते हैं.

स्‍पर्श से भी हो सकता है ये काम 
सरकार की ओर से इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए एक ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म भी बनाया गया है. इस ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म का नाम है स्‍पर्श. इसके जरिए आप लाइफ प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं. केन्‍द्र सरकार ने 80 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के लोगों को 1 नवंबर की जगह 1 अक्‍टूबर तक लाइफ सर्टिफिकेट देने को कहा था. 

कैसे करें स्‍पर्श से आवेदन? 
स्‍पर्श से लाइफ सर्टिफिकेट दाखिल करने के लिए आपको सबसे पहले सर्विसेज में जाना होगा, इसके बाद आपको आईडेंटीफिकेशन में जाना होगा और उसके बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट में जाना होगा. इसी तरह से मैनुअल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए आपको पहले सर्विसेस में जाना होगा उसके बाद आईडेंटीफिकेशन और आखिरी में मैनुअल लाइफ सर्टिफिकेट में जाना होगा. 

जीवन प्रमाण पोर्टल से कैसे करें दाखिल? 
इसी तरह से अगर आप जीवन प्रमाण पोर्टल से लाइफ सर्टिफिकेट दाखिल करना चाहते हैं तो उसके लिए 
सबसे पहले आप कैटेगिरी में जाए और वहां जाने के बाद सेंट्रल गवर्मेंट में जाएं. 
उसमें आपको पेंशन सैंक्‍शन अथॉरिटी का चयन करना होगा, जहां आपको Defence-PCDA (P) Allahabad का चयन करना होगा. 
इसके बाद आपको पेंशन डिस्‍बर्सिंग एजेंसी के बारे में जब पूछा जाए तो वहां आपको SPARSH-PCDA(P) Allahabad सलेक्‍ट करना होगा. 
इसके बाद आपको वहां 12 डिजिट का पीपीओ नंबर डालना होगा या स्‍पर्श पीपीओ नंबर भी वहां डालना होगा. अगर लाभार्थी के पास ये दोनों नंबर नहीं हैं तो उसके लिए भी सरकार की ओर से मैकेनिज्‍म बनाया गया है. इसके लिए आपको PCDA(P) Portal (pcdapension.nic.in) पर जाना होगा. यहां आप रेजीमेंटल नंबर के साथ लॉगिन कर सकते हैं. ध्‍यान देने योग्‍य बात ये है कि इसमें आपको अपने रेजीमेंटल नंबर के आगे जीरो लगाना होगा. 

जीवन प्रमाण पोर्टल से कैसे दाखिल करें लाइफ सर्टिफिकेट 
स्‍टेप 1: जीवनप्रमाण ऐप डाउनलोड करें और खोलें.
चरण 2: पेंशनभोगी का आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
चरण 3: जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें और ओटीपी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. ओके बटन पर क्लिक करें. फिर पेंशनभोगियों का विवरण भरने के लिए नई विंडो खुलेगी.
चरण 4: कृपया ड्रॉप डाउन सूची में पहले से दिख रहे पंजीकृत पीपीओ नंबर का चयन करें. अन्यथा अपने लिए नई पेंशन पीपीओ जोड़ें जो सूची में नहीं है का चयन करें.
चरण 5: पेंशनभोगी का नाम पीपीओ के अनुसार भरें. सर्विस के रूप में पेंशन का प्रकार चुनें. केंद्र सरकार के रूप में संगठन प्रकार का चयन करें.
चरण 6: रक्षा पीसीडीए (पी) इलाहाबाद के रूप में मंजूरी प्राधिकारी का चयन करें. पीडीए को स्पर्श पीसीडीए (पेंशन), इलाहाबाद के रूप में चुनें और 12 अंकों का स्पर्श पीपीओ नंबर (पेंशनर्स आईडी) दर्ज करें.
चरण 7: पेंशन बैंक खाता संख्या को निचले कोने में डालें अगले विकल्प पर क्लिक करें. प्रश्नों के लिए कोई विकल्प नहीं चुनें. अगला बटन चुनें.
8- कृपया घोषणा के लिए दो टिक बॉक्स पर क्लिक करें और सबमिट करें. प्रमाणीकरण के लिए बायोमेट्रिक स्कैन बटन पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक डिवाइस पर प्रक्रिया को पूरा करें. सफल ऑथेंटिकेशन पर, स्पर्श डीएलसी (डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र) पैदा हो जाएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago