होम / पर्सनल फाइनेंस / 5 अगस्त से खुलेगा JioBlackRock का NFO, 5 इंडेक्स फंड होंगे लॉन्च

5 अगस्त से खुलेगा JioBlackRock का NFO, 5 इंडेक्स फंड होंगे लॉन्च

JioBlackRock का यह कदम MF इंडस्ट्री में इंडेक्स इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक के संयुक्त उद्यम 'JioBlackRock Mutual Fund' ने अपने पहले बड़े प्रोडक्ट लॉन्च का ऐलान किया है. अगर आप एक सस्ते, सरल और विविध निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है. दरअसल, कंपनी 5 अगस्त 2025 से पांच नए इंडेक्स फंड्स के लिए न्यू फंड ऑफर (NFO) शुरू करने जा रही है. निवेशक 12 अगस्त 2025 तक इन फंड्स में निवेश कर सकेंगे. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कौन-कौन से हैं ये 5 इंडेक्स फंड?

JioBlackRock अगले सप्ताह जिन पांच इंडेक्स फंड्स की शुरुआत करने जा रहा है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

1. JioBlackRock Nifty Midcap 150 Index Fund
2. JioBlackRock Nifty Next 50 Index Fund
3. JioBlackRock Nifty Smallcap 250 Index Fund
4. JioBlackRock Nifty 50 Index Fund
5. JioBlackRock Nifty 8-13 yr G-Sec Index Fund

इन फंड्स के जरिए निवेशकों को मिडकैप, स्मॉलकैप, लार्ज कैप और सरकारी बॉन्ड जैसे अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करने का विकल्प मिलेगा.

सिर्फ ₹500 से कर सकेंगे निवेश

ये सभी योजनाएं केवल डायरेक्ट प्लान और ग्रोथ ऑप्शन में उपलब्ध होंगी. इनमें कोई एग्जिट लोड नहीं होगा और निवेश की न्यूनतम राशि ₹500 तय की गई है. सभी फंड्स का संचालन सेबी के नियमानुसार एसेट एलोकेशन गाइडलाइन्स के अंतर्गत किया जाएगा.

JioBlackRock ने क्या कहा?

फंड हाउस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हर जरूरत के लिए अलग इंडेक्स फंड. लार्ज कैप की स्थिरता से लेकर स्मॉल कैप की संभावनाओं तक, और पोर्टफोलियो को बैलेंस करने के लिए सरकारी सिक्योरिटीज तक – ये पांचों इंडेक्स फंड ऐसे डिजाइन किए गए हैं जैसे आप निवेश करते हैं.”

इंडेक्स फंड क्या होते हैं और क्यों निवेश करें?

इंडेक्स इन्वेस्टिंग का मतलब होता है किसी ऐसे फंड में निवेश करना जो किसी तय मार्केट इंडेक्स को फॉलो करता है. इसमें अलग-अलग शेयर चुनने की जरूरत नहीं होती, बल्कि पूरा इंडेक्स एक ही बार में ट्रैक हो जाता है.

इंडेक्स इन्वेस्टिंग के तीन प्रमुख फायदे:

1. सादगी : यह उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो मार्केट रिसर्च या शेयर सेलेक्शन में समय नहीं देना चाहते. उदाहरण के लिए, यदि कोई फंड Nifty 50 को ट्रैक करता है तो वह 50 बड़ी कंपनियों में निवेश करेगा, ठीक उसी अनुपात में जैसा इंडेक्स में है.

2. कम खर्च : चूंकि फंड एक्टिव रूप से मैनेज नहीं होते, इसलिए ट्रेडिंग और मैनेजमेंट फीस कम होती है. इससे निवेश पर खर्च घटता है.

3. विविधता (डाइवर्सिफिकेशन) : एक इंडेक्स फंड के जरिए आप कई सेक्टर्स और कंपनियों में निवेश करते हैं, जिससे रिस्क का बंटवारा होता है. अगर एक सेक्टर कमजोर होता है, तो दूसरा उसे संतुलित कर सकता है.

कौन कर सकता है निवेश?

ये फंड्स उन निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं जो दीर्घकालिक नजरिए से निवेश करना चाहते हैं और अलग-अलग मार्केट कैटेगरी (जैसे लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप) में डाइवर्सिफिकेशन चाहते हैं. इसके अलावा, G-Sec इंडेक्स फंड उन लोगों के लिए है जो स्थिर रिटर्न और कम रिस्क की तलाश में हैं.

JioBlackRock का बैकग्राउंड

JioBlackRock Mutual Fund, रिलायंस इंडस्ट्रीज (जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए) और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट दिग्गज ब्लैकरॉक के बीच 50:50 का संयुक्त उपक्रम है. इस साझेदारी की घोषणा जुलाई 2023 में हुई थी. मई 2025 में कंपनी को सेबी से म्युचुअल फंड कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिली थी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago