होम / पर्सनल फाइनेंस / म्यूचुअल फंड के निष्क्रिय खाते का पता लगाना होगा आसान, SEBI करने जा रहा ये काम

म्यूचुअल फंड के निष्क्रिय खाते का पता लगाना होगा आसान, SEBI करने जा रहा ये काम

यह प्लैटफॉर्म निवेशकों को भूले हुए म्यूचुअल फंड निवेशों की खोज करने और मौजूदा मानकों के अनुरूप केवाईसी को अपडेट करने में मदद.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. निवेशक अब लंबे समय से बंद म्यूचुअल फंड्स खाते का पता आसानी से लगाए सकेंगे. दरअसल, कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) ने निवेशकों के लिए निष्क्रिय और बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) फोलियो का पता लगाने के लिए एक सर्विस प्लेटफॉर्म विकसित करने का प्रस्ताव रखा.

कौन बनाएगा सर्विस प्लेटफॉर्म?

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने कंसल्टेशन पेपर में कहा कि ‘म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रिवल असिस्टेंट’ (MITR) नाम के प्रस्तावित सर्विस प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंट (RTAs) बनाएगा. इस चिंता को दूर करने के लिए सेबी ने इस सर्विस प्लेटफॉर्म को आरटीए द्वारा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है. इस प्लेटफॉर्म का प्रबंधन दो क्वालिफाइड आरटीए - कंप्यूटरएज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (CAMS) और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (KFin Technologies) ज्वाइंट रूप से कर सकते हैं. सेबी ने इस प्रस्ताव पर 7 जनवरी तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं.

क्या होगा फायदा?

प्रस्तावित प्लेटफॉर्म निवेशकों को भूले हुए एमएफ निवेशों की खोज करने, मौजूदा मानकों के अनुरूप केवाईसी को अपडेट (KYC Update) करने और धोखाधड़ी से भुनाने के जोखिम को कम करने को सुरक्षा उपायों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म बिना दावे वाले म्यूचुअल फंड फोलियो (Mutual Fund Folios) में कमी लाने में मददगार बनेगा और एक पारदर्शी वित्तीय पारिस्थितिकी बनाने में योगदान देगा.

भूले हुए म्यूचुअल फंड निवेश को खोजने में मिलेगी मदद

सेबी ने कहा कि म्यूचुअल फंड निवेशक (Mutual Fund Investors) कभी-कभी अपने निवेश पर नजर नहीं रख पाते हैं. इसकी वजह यह हो सकती है कि निवेश न्यूनतम केवाईसी (KYC) डीटेल के साथ फिजिकल रूप में किया गया हो. ओपन-एंडेड ग्रोथ ऑप्शन वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश तब तक निवेशित रह सकता है जब तक कि निवेशक, उसका नामित व्यक्ति या वैध उत्तराधिकारी संबंधित एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) से उसे भुनाने या ट्रांसफर के लिए संपर्क न करे. पैन (PAN), ईमेल आईडी (email ID) या वैलिड एड्रेस उपलब्ध न होने से यह भी संभव है कि ये एमएफ फोलियो यूनिटधारक के कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट में दिखाई भी न दे रहा हो. इस तरह ये म्यूचुअल फंड खाते निष्क्रिय हो जाते हैं जो फर्जीवाड़ा कर भुनाए जाने के लिहाज से बेहद संवेदनशील हो जाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago