होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या BH सीरीज पर पूरे देश में मिलता है इंश्योरेंस? जानिए क्‍या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

क्‍या BH सीरीज पर पूरे देश में मिलता है इंश्योरेंस? जानिए क्‍या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

BH सीरिज वाहनों के रजिस्‍ट्रेशन नंबर की वो सीरीज है जिसमें एक राज्‍य से नंबर लेने के बाद आप बिना रुके पूरे देश में आसानी से कार चला सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 BH सीरीज नंबर सिस्टम यानी भारत सीरीज नंबर प्लेट सिस्टम भारत में अगस्त 2021 में लागू किया गया था. यह गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का एक सिस्टम है. यह उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो अलग-अलग राज्यों में शिफ्ट करते रहते हैं. फिलहाल BH सीरीज रजिस्ट्रेशन प्राइवेट गाड़ियों मसलन कार, टू-व्हीलर, प्राइवेट इलेक्ट्रिक व्हीकल आदि के लिए भी उपलब्ध है. लेकिन अक्‍सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्‍या इस पर लिए जाने वाला इंश्‍योरेंस भी पूरे देश में लागू होगा. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 
क्या है BH सीरीज के अहम फीचर्स? 
BH सीरीज के साथ न केवल री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से बचाव होता है, बल्कि विभिन्न राज्यों के अलग-अलग रोड टैक्स से भी छुटकारा मिलता है. इसके अलावा जिन लोगों को बार-बार अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर की जरूरत होती है, उनके लिए वाहनों को दूसरे राज्य में बिना नंबर प्लेट बदले एवं बिना किसी परेशानी के रजिस्टर किया जा सकता है. BH सीरीज नंबर रजिस्ट्रेशन सिर्फ तब उपलब्ध है, जब आप नई कार खरीदेंगे और इसी हिसाब से इंश्योरेंस भी खरीदना होता है. 

क्‍या पूरे देश में लागू होता है इंश्‍योरेंस? 
पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के हेड-मोटर इंश्योरेंस, नितिन कुमार इस मामले में बताते हैं कि अगर BH  सीरीज की कार नए राज्य में जाती है तो कार इंश्योरेंस पॉलिसी को अपडेट करना जरूरी नहीं है.  अगर आप नए शहर या राज्य में जाते हैं, तो वहां भी आपकी मौजूदा इंश्योरेंस पॉलिसी वैलिड होगी. 

BH सीरीज के लिए कैसे तय होता है प्रीमियम? 
पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के हेड -मोटर इंश्योरेंस,नितिन कुमार BH सीरीज के वाहनों के लिए प्रक्रिया और कवरेज रेगुलर व्हीकल इंश्‍योरेंस के समान है. परेशानी मुक्त और पारदर्शी अनुभव के लिए कोई 'भी व्यक्ति इंश्योरेंस पोर्टल या इंश्योरेंस एग्रीगेटर्स पर ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी को खोज सकता है. आपको बस अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा. कार के मेक और मॉडल, एक्सपायरी डेट, एनसीबी, अन्य प्रमुख विवरण और आपके द्वारा चुनी गई योजना के प्रकार के आधार पर आपका प्रीमियम तय किया जाएगा. BH सीरीज नंबर प्लेट से कार इंश्योरेसं प्रीमियम पर कोई फर्क नहीं पड़ता है.

इस तरह के नंबर प्लेट पर ना तो कोई डिस्काउंट है और ना ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है. एक बार जब आप प्रीमियम का भुगतान कर देंगे, तो आपको इंश्योरेंस पॉलिसी के दस्तावेज ऑनलाइन प्राप्त हो जाएंगे.BH सीरीज को शुरू करने की मुख्य वजह पीएसयू और प्राइवेट सेक्टर कंपनियों के एम्पलॉयिज को सुविधा प्रदान करना है जिनके ऑफिस 4 या ज्यादा राज्यों में है. इस सीरीज के जरिए पूरे राज्य में एक रजिस्ट्रेशन वैलिड है. BH सीरीज के तहत रजिस्टर्ड गाड़ी को हर 2 साल पर उस राज्य को टैक्स देना होगा, जहां यह मौजूद होगी.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में मल्‍टी नेशनल कंपनियों को कन्‍नड़ Employee को लेकर देनी होगी ये जानकारी
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

45 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago