✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / सोने में निवेश बेहतर विकल्प, जानिए घर पर कितना सोना रख सकते हैं आप?

सोने में निवेश बेहतर विकल्प, जानिए घर पर कितना सोना रख सकते हैं आप?

सोने (Gold) ने पिछले कुछ सालों में बेहतर रिटर्न दिया है. ऐसे में ये निवेश के लिए लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्तमान में सोने की कीमत काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है और बीते कुछ सालों से इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है.ऐसे में सोने को  निवेश के लिए काफी अच्छा विकल्प माना जा रहा है. बता दें, केवल भारत ही नहीं दुनियाभर में लोग सोने में निवेश (Gold Investment) करना पसंद करते हैं. सोने ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त रिटर्न दिया है, ऐसे में ये लोगों के बीच निवेश की पहली पसंद बनता जा रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं, घर में सोना रखने की कितनी लिमिट और क्या नियम हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

आय कर विभाग को देना होगा हिसाब

सरकार ने भी गोल्ड रखने की लिमिट को लेकर कुछ नियम बनाए हैं. आपको बता दें, देश में किसी व्यक्ति के सोना रखने की कोई लिमिट तय नहीं है. कोई भी व्यक्ति जितना चाहे उतना सोना अपने घर में रख सकता है. लेकिन इसमें शर्त ये है कि वह ये बताने में सक्षम हो कि सोने को खरीदने के लिए उसके पास पैसा कहां से आया. आय कर कानून के तहत अगर आयकर अधिकारी आपसे आय के ब्यौरे की जानकारी मांगते हैं या आपकी सोने या अन्य संपत्तियों के लिए आए पैसे की जानकारी मांगते हैं, तब आपको उनकी पूरी जानकारी देनी होती है.

बिना प्रूफ इतना सोना रख सकते हैं घर पर
सीबीडीटी के नियमों के अनुसार एक विवाहित महिला करीब 500 ग्राम सोना बिना किसी प्रूफ के अपने घर पर रख सकती है. वहीं, अविवाहित महिला के लिए ये लिमिट 250 ग्राम है. जबकि पुरुष सिर्फ 100 ग्राम सोना ही बिना प्रूफ अपने पास रख सकते हैं. अगर सोना खरीदने के 3 साल के भीतर इसे बेच दिया जाता है तो सरकार इस पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Short-Term Capital Gain Tax) लगाती है। वहीं, 3 साल के बाद सोना बेचने पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Long-Term Capital Gain Tax) देना होता है।

इसे भी पढ़ें-क्या आपको मिला @Paytm UPI हैंडल बदलने का मैसेज? जानें नई UPI ID ऐक्टिवेट करने का तरीका

क्या सोना खरीदने पर लगता टैक्स?
सोने की खरीद पर 3 प्रतिशत जीएसटी तो देश में पहले से लगता है, लेकिन आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के मुताबिक आप अपनी घोषित आय से जितना चाहें उतना सोना खरीद सकते हैं. इस पर आपको कोई अलग से कोई कर चुकाने की जरूरत नहीं होती है. 

डिजिटल गोल्ड को लेकर क्या है टैक्स नियम?
फिजिकल गोल्ड की तुलना में डिजिटल गोल्ड में ज्यादा रिटर्न मिलता है. इसके अलावा डिजिटल गोल्ड खरीदने पर कोई लिमिट नहीं होती है. निवेशक चाहे तो एक दिन में 2 लाख रुपये तक डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. डिजिटल गोल्ड पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है, वहीं 20 फीसदी की दर से लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होता है. आजकल लोग सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश कर रहे हैं. यह एक गोल्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम है. इसमें एक वर्ष में अधिकतम 4 किलोग्राम के बराबर सोने में निवेश किया जा सकता है. इसमें 2.5 फीसदी का ब्याज दर प्रति वर्ष मिलता है. इसमें मिलने वाला ब्याज पर टैक्स लगता है. वहीं, 8 साल के बाद एसजीबी टैक्स फ्री होता है. एसजीबी में जीएसटी (GST) नहीं देना होता है. 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago