होम / पर्सनल फाइनेंस / Post Office की इन 5 स्‍कीम्‍स पर करें निवेश, मिलेगा 7 प्रतिशत से ज्‍यादा ब्‍याज

Post Office की इन 5 स्‍कीम्‍स पर करें निवेश, मिलेगा 7 प्रतिशत से ज्‍यादा ब्‍याज

पोस्ट ऑफिस में बच्चों से लेकर बड़े- बुजुर्गों तक के लिए कई सेविंग स्कीम्स संचालित की जा रही हैं. इन स्कीम्स पर ग्राहकों को काफी अच्छा रिटर्न मिल रहा है और ये पूरी तरह सुरक्षित भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ सेविंग करके ऐसी जगह पर निवेश करना चाहता है, जहां रुपये सुरक्षित रहने के साथ ही उसे अच्छा रिटर्न भी मिल सके. आप शानदार रिटर्न और सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Schemes) पर निवेश कर सकते हैं. यहा बच्चों से लेकर बड़े- बुजुर्गों तक के लिए कई सेविंग स्कीम्स संचालित की जा रही हैं. इनमें कुछ स्कीम्स पर आपको टैक्स छूट का लाभ मिलता है. तो चलिए आपको ब्याज सहित इन स्कीम्स की पूरी जानकारी देते हैं.

1.पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में अगर आप 3 साल के लिए पैसा जमा करते हैं, तो इस पर 7.1 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा. वहीं, 5 साल के लिए पैसा जमा करने पर 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा.  इसके साथ ही इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत ग्राहक को टैक्स छूट का लाभ भी दिया जाता है. इसमें कम से कम 1 हजार रुपये जमा करके खाता खुलवाया जा सकता है. मान लीजिए आप 5 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो इस पर 7.5 प्रतिशत ब्याज के साथ 7,24,974 रुपये मिलेगा.

2.पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम
पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम हर महीने इनकम कराने वाली योजना है. इसमें आपको 7.4 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है. इस स्कीम में व्यक्ति को हर महीने ब्याज मिलता है. इस स्कीम का टेन्योर 5 साल का होता है. अकाउंट ओपन होने के 1 साल तक निवेशक अकाउंट से किसी भी प्रकार की कोई निकासी नहीं कर सकता है. निवेशक अकाउंट 3 साल से पहले बंद कर देता है तो प्रिंसिपल अमाउंट से 2 प्रतिशत की राशि की कटौती होती है. 3 साल के बाद अकाउंट बॉंद करने पर 1 प्रतिशत की कटौती होती है. इस स्कीम में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 15 लाख और न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. मान लीजिए आपने 5 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपको 7.4 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से हर महीने आपको 3,083 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा, इस तरह आपको 1 साल में ब्याज से 36,996 रुपये मिलेंगे.

3. पीपीएफ
पीपीएफ लंबी अवधि के लिए निवेश करने वालों के लिए बेहतर स्‍कीम है. EEE कैटेगरी की इस स्‍कीम में आपको तीन तरह से टैक्‍स बेनिफिट भी मिलता है. मौजूदा समय में 7.1 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. PPF में निवेशक सिर्फ 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. इस स्कीम में मैच्योरि रिटी पीरियड 15 साल है और मैच्‍योरिटी के बाद भी इन्वेस्टमेंट को 5-5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं. अगर आप हर महीने 5000 रुपये जमा करेंगे, तो सालभर में 60,000 रुपये जमा होंगे और 15 साल में कुल जमा रकम 9,00,000 रुपये हो जाएगी. इस राशि पर तय ब्याज दर के हिसाब से 7,27,284 रुपये ब्याज होगा, यानी आपका तब तक जमा फंड 16,27,284 रुपये हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें-Tata Power ने देश के प्रमुख शहरों में लगाए 850 से अधिक ई-चार्जिंग पॉइंट्स, 2300 से अधिक ई-बसों का संचालन

4. नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्‍कीम 5 साल की डिपॉजिट स्‍कीम है. इस स्‍कीम में आपको 7.7 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है. एकमुश्‍त रकम जमा करके 5 साल में आप इसके जरिए अच्‍छा पैसा बना सकते हैं. इसमें इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत निवेश की रकम पर टैक्स छूट का लाभ भी दिया जाता है. इसमें निवेश करते हुए आप टैक्स छूट क्लेम करते हुए एक फाइनेंशइयल ईयर में अधिकतम 1.5 लाख रुपये पर टैक्स बचा सकते हैं.

5. महिला सम्‍मान सेविंग्‍स सर्टिफिकेट
पोस्‍ट ऑफिस की ये स्‍कीम सिर्फ महिलाओं के लिए चलाई जाती है. इस स्‍कीम में 2 साल के लिए पैसा जमा किया जाता है. मौजूदा समय में इस स्‍कीम पर 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है. कोई भी महिला या बालिका के अभिभावक मौजूदा खाता खोलने के न्यूनतम तीन महीने के अंतराल के बाद दूसरा महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खोल सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

16 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago