✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / इंडसइंड बैंक और Jio-bp का नया ‘मोबिलिटी+ क्रेडिट कार्ड’, जानें किन खर्चों में मिलेगा लाभ

इंडसइंड बैंक और Jio-bp का नया ‘मोबिलिटी+ क्रेडिट कार्ड’, जानें किन खर्चों में मिलेगा लाभ

यह कार्ड इंडसइंड बैंक और जियो-बीपी की साझेदारी को मजबूत करता है और ग्राहकों को स्मार्ट, इनोवेटिव और फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी अनुभव प्रदान करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

इंडसइंड बैंक और जियो-बीपी ने मिलकर एक नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर फ्यूल और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए तैयार किया गया है. इस कार्ड से ग्राहक फ्यूल पर ज्यादा रिवॉर्ड्स के साथ लाइफस्टाइल खर्चों में भी लाभ उठा सकते हैं.

डिजिटल और फ्यूल बेनिफिट्स का अनोखा कॉम्बिनेशन

मोबिलिटी+ क्रेडिट कार्ड RuPay नेटवर्क पर आधारित है और इसे UPI से भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कार्ड पूरे भारत में मौजूद जियो-बीपी के 2050 से ज्यादा मोबिलिटी स्टेशनों पर फ्यूल रिवॉर्ड्स प्रदान करता है. इसके अलावा, ग्राहकों को लाइफस्टाइल से जुड़े कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं. इसे अपनी तरह का पहला को-ब्रांडेड फ्यूल कार्ड माना जा रहा है.

इस कार्ड से जियो-बीपी फ्यूल स्टेशन, कंविनियंस स्टोर और वाइल्डबीन कैफे पर हर 100 रुपये खर्च करने पर 12 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं. वहीं डाइनिंग, सुपरमार्केट और किराने की खरीदारी पर हर 100 रुपये पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं.

वेलकम ऑफर और माइलस्टोन फायदे

कार्ड एक्टिव होने के 30 दिनों के अंदर पहले फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 400 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं. पहले वाइल्डबीन कैफे ट्रांजैक्शन पर एक फ्री कूपन भी दिया जाता है. हर महीने जियो-बीपी इकोसिस्टम में 4,000 रुपये खर्च करने पर 200 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं. अगर सालाना खर्च 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा होता है, तो कार्डहोल्डर 4,000 तक बोनस रिवॉर्ड पॉइंट पा सकते हैं.

पूरी तरह डिजिटल और आसान इस्तेमाल

RuPay नेटवर्क की वजह से यह कार्ड UPI के जरिए सुरक्षित और आसान पेमेंट की सुविधा देता है. कमाए गए रिवॉर्ड पॉइंट को जियो-बीपी के फ्यूल स्टेशन, स्टोर और वाइल्डबीन कैफे में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

इंडसइंड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राजीव आनंद ने कहा कि यह कार्ड ग्राहकों को बेहतर और स्मार्ट मोबिलिटी अनुभव देने के लिए बनाया गया है. उन्होंने कहा कि बैंक और जियो-बीपी की यह साझेदारी इनोवेशन और कस्टमर की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है.

जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा कि यह कार्ड रोजमर्रा के फ्यूल खर्च को ज्यादा फायदेमंद बनाएगा. सीईओ अक्षय वाधवा ने बताया कि इस कार्ड से ग्राहक सालाना 60 लीटर तक फ्री फ्यूल का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, 4.25 प्रतिशत तक वैल्यू बैक भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह वैल्यू बैक, UPI-इनेबल्ड ट्रांज़ैक्शन और ACTIVE टेक्नोलॉजी फ्यूल्स के साथ मिलकर ट्रांसफॉर्मेटिव मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने में मदद करता है.

कार्ड कहां और कैसे मिलेगा

इंडसइंड बैंक जियो-बीपी मोबिलिटी+ क्रेडिट कार्ड चुनिंदा जियो-बीपी आउटलेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. ग्राहक डिजिटल तरीके से आवेदन कर सकते हैं और पहले दिन से ही रिवॉर्ड कमाना शुरू कर सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

2 days ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 days ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

1 week ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

23-October-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago