होम / पर्सनल फाइनेंस / जून की शुरुआत में Union Bank ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज
जून की शुरुआत में Union Bank ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज
Union Bank of India ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया है, जोकि 1 जून 2024 से लागू हो गई हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
जून महीने की शुरुआत होते ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने (Union Bank Of India) ने एफडी (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD)पर ये नई ब्याज दरें, 1 जून 2024 से लागू हो गई हैं. तो चलिए जानते हैं बैंक ने कितना ब्यज बढ़ाया है?.
सामान्य लोगों को मिलेगा इतना ब्याज
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7 से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर आम लोगों को 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. 46 दिन से 90 दिन के बीच एफडी पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. 90 से 120 दिन के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.80 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है. 181 दिन से लेकर 1 साल से कम एफडी पर 6.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. सबसे ज्यादा ब्याज 400 दिन से 2 साल की एफडी पर मिलेगा, जिसमें 7.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है.
सीनियर सिटीजन के लिए एफडी रेट
सीनियर सिटीजन को सामांन्य दरों के अलावा 0.50 प्रतिशत का एक्सट्रा ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली अधिकतम ब्याज दर 399 दिनों के लिए 7.75 प्रतिशत ब्याज है.
सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ये है एफडी रेट
बैंक ने सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75 प्रतिशत का अधिक ब्याज दे रहा है. 399 दिनों की एफडी रेट पर अधिकतम ब्याज दर 8 प्रतिशत है.
ये है दिन के अनुसार एफडी पर मिलने वाली नई ब्याज दर
दिन ब्याज दर ब्याज दर
(सामान्य लोगों के लिए) (वरिष्ठ नागरिकों के लिए)
7-14 दिन 3.50 प्रतिशत 4 प्रतिशत
15-30 दिन 3.50 प्रतिशत 4 प्रतिशत
31-45 दिन 3.50 प्रतिशत 4 प्रतिशत
46-90 दिन 4.50 प्रतिशत 5 प्रतिशत
91-120 दिन 4.80 प्रतिशत 5.30 प्रतिशत
121-180 दिन 4.90 प्रतिशत 5.40 प्रतिशत
181-1 साल से कम 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत
1 साल 6.75 प्रतिशत 7.25 प्रतिशत
1 साल से 398 दिन तक 6.75 प्रतिशत 7.25 प्रतिशत
399 दिन 7 प्रतिशत 7.50 प्रतिशत
400 दिन से 2साल तक 7.25 प्रतिशत 7.75 प्रतिशत
2 से 3 साल तक 6.50 प्रतिशत 7 प्रतिशत
3 से 5 साल तक 6.50 प्रतिशत 7 प्रतिशत
5 से 10 साल तक 6.50 प्रतिशत 7 प्रतिशत
टैग्स