होम / पर्सनल फाइनेंस / 7 करोड़ PF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, EPFO ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

7 करोड़ PF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, EPFO ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

अब EPF सदस्य अपने आधार-लिंक्ड यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े पर्सनल डिटेल्स को बिना किसी डॉक्यूमेंट को अपलोड किए अपडेट कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्यों के प्रोफाइल को अपडेट करने के नियमों में बदलाव किया है. नए नियम के अनुसार, अब EPF सदस्य अपने आधार लिंक्ड यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े व्यक्तिगत विवरण को बिना किसी डॉक्यूमेंट को अपलोड किए अपडेट कर सकते हैं. EPF सदस्य अब अपने नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति/पत्नी का नाम, नौकरी में शामिल होने की तारीख और नौकरी छोड़ने की तारीख जैसे व्यक्तिगत विवरण को बिना किसी दस्तावेज़ के अपडेट कर सकते हैं, बशर्ते उनका UAN आधार के साथ वेरिफाई हो चुका हो.

28 दिनों तक की देरी खत्म होगी

पहले, सदस्यों को अपना प्रोफाइल अपडेट करने के लिए अपने नियोक्ता (एम्प्लॉयर) से मंजूरी लेनी पड़ती थी, जिसकी वजह से करीब 28 दिनों तक की देरी हो जाती थी. EPFO के एक बयान के अनुसार, "वित्तीय वर्ष 2024-25 में EPFO को नियोक्ताओं के माध्यम से मिले कुल 8 लाख करेक्शन रिक्वेस्ट में से लगभग 45% को अब सदस्य खुद से मंजूर कर सकते हैं, बिना नियोक्ता या EPFO की मंजूरी के."

हालांकि, अगर UAN 1 अक्टूबर 2017 से पहले जारी किया गया था, तो प्रोफाइल में किसी भी तरह का अपडेट करने के लिए नियोक्ता की मंजूरी जरूरी होगी. सदस्यों को अपने EPF अकाउंट में कोई भी अपडेट या पैसे निकालने के लिए अपने आधार और PAN को लिंक करना अनिवार्य है. अगर EPF के विवरण और आधार में कोई दिक्कत है, तो मंजूरी में देरी हो सकती है. ऐसी असमानताओं को दूर करने में नियोक्ता और EPFO की मंजूरी के आधार पर कुछ हफ्तों का समय लग सकता है.

UAN क्या है?

UAN एक 12-अंकों का नंबर है, जो प्रोविडेंट फंड अकाउंट को मैनेज करने में मदद करता है. EPFO द्वारा चलाई जा रही एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम का लाभ उठाने के लिए UAN को एक्टिवेट करना और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य है. EPFO ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया था, "ELI स्कीम का लाभ उठाने के लिए आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है. यह स्कीम देश में रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित है. आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए इसे समय पर कर लें!"

EPF प्रोफाइल कैसे अपडेट करें?

स्टेप 1: EPFO की आधिकारिक वेबसाइट http://www.epfindia.gov.in) पर जाएं.
स्टेप 2: UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें.
स्टेप 3: मेनू में ऊपर दिए गए 'Manage' विकल्प को चुनें.
स्टेप 4: 'Modify Basic Details' विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अपने आधार कार्ड के अनुसार पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
स्टेप 6: 'Track Request' विकल्प का उपयोग करके प्रोफाइल अपडेशन की प्रक्रिया को ट्रैक करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago