होम / पर्सनल फाइनेंस / इस वित्त वर्ष में टैक्स बचाना है, तो ELSS फंड में करें निवेश, जानिए कितना मिलेगा रिटर्न?

इस वित्त वर्ष में टैक्स बचाना है, तो ELSS फंड में करें निवेश, जानिए कितना मिलेगा रिटर्न?

आयकर अधिनियम (Income Tax Act) के तहत आप साल में डेढ़ लाख रुपये का निवेश करके टैक्स बचा सकते हैं. टैक्स बचाने के लिए मार्केट में कई प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप इस वित्तीय वर्ष में टैक्स बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप टैक्स-सेविंग म्यूचुअल फंड या ईएलएसएस (Equity Linked Savings Schemes (ELSSs) में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं. आपको बता दें, आयकर अधिनियम (Income Tax Act) की धारा 80सी के तहत कुछ स्पेसिफाइड इंस्ट्रुमेंट्स में निवेश पर 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ मिलता है. ईएलएसएस इसी निवेश का ही एक हिस्सा है, जिसमें निवेश करके आप टैक्स छूट का लाभ लेने के साथ अच्छा रिटर्न भी हासिल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ईएलएसएस फंड क्या है और ये आपके लिए कितना फायदेमंद है?

क्या है ईएलएसएस?
टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड या ईएलएसएस शेयरों में निवेश करते हैं. इसलिए इनमें जोखिम अधिक है. आपके सामान्य निवेश जैसे बैंक एफडी, पीपीएफ या राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र आदि की तुलना में ईएलएसएस गारंटीशुदा रिटर्न नहीं देते हैं. ऐसे में गिरते शेयर बाजार में आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इसमें निवेश के क्या हैं फायदे?
दरअसल, इन योजनाओं में लंबी अवधि में अधिक रिटर्न देने की क्षमता है. जैसा कि आप जानते हैं, टैक्स बचत योजनाएं शेयरों में निवेश करती हैं और स्टॉक आमतौर पर लंबी अवधि में अधिक रिटर्न देते हैं.  ईएलएसएस में निवेश करने का दूसरा कारण है कि इसमें टैक्स बचाने वाले अन्य सेविंग प्रॉडक्ट्स के मुकाबले कम लॉक-इन पीरियड होता है. इस फंड में 3 साल का सबसे कम लॉक-इन पीरियड होता है. इसके उलट पीपीएफ एक 15 साल का प्रॉडक्ट है जो 6 साल के बाद आंशिक निकासी की अनुमति देता है. एनएससी 5 साल का प्रॉडक्ट है, इसलिए  अगर आप 3 साल में अपने पैसे निकालना चाहते हैं, तो आपको ईएलएसएस में निवेश करना चाहिए. वहीं, आपको इस बात का भी हमेशा ध्यान रखें कि इक्विटी निवेश लंबी अवधि के लिए है. आपको इक्विटी म्यूचुअल फंड में तभी निवेश करना चाहिए जब आपके निवेश की अवधि पांच से सात साल हो.

इसे भी पढ़ें-SBI जनरल इंश्योरेंस ने HSBC इंडिया के साथ की बैंकएश्योरेंस पार्टनरशिप

ये हैं कुछ अच्छे ईएलएसएस

अगर आप इन योजनाओं में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो आप केनरा रोबेको ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड, मिरै एसेट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड, इनवेस्को इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड, डीएसपी ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड, क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (न्यू एडिशन), बैंक ऑफ इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर (न्यू एडिशन) आदि में निवेश कर सकते हैं. इन फंड्स ने अब तक निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है, अगर आपको कहीं भी निवेश करना है तो सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है) 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

26 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

46 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

33 minutes ago