होम / पर्सनल फाइनेंस / ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया ETF, EV सेक्टर में निवेश का मौका! जानिए पूरी डिटेल

ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया ETF, EV सेक्टर में निवेश का मौका! जानिए पूरी डिटेल

ICICI Prudential ने अपनी नई ETF स्कीम लॉन्च की है, जो EV और न्यू एज ऑटोमोटिव सेक्टर में निवेश करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड (ICICI Pru MF) ने शुक्रवार यानी 21 मार्च को अपना नया म्युचुअल फंड 'ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF' लॉन्च किया है. यह एक ओपन एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है, जिसे Nifty EV & New Age Automotive Index को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेशक 2 अप्रैल 2025 तक निवेश कर सकते हैं. तो आइए आपको इस एनएफओ में निवेश से लेकर एग्जिट लोग तक विस्तार से जानकारी देते हैं.  

1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश  
इस NFO के तहत निवेशक न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं, और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश जारी रख सकते हैं. इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है, और निवेशकों को स्वतंत्र रूप से यूनिट्स को खरीदने और बेचने का विकल्प मिलेगा.

एग्जिट लोड और ट्रांजैक्शन शुल्क  
इस स्कीम में एग्जिट लोड शून्य है. हालांकि BSE/NSE के माध्यम से सेकेंडरी मार्केट में बेचे गए यूनिट्स पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा. निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्कीम के यूनिट्स की बिक्री पर स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से जो ब्रोकरेज लगेगा, उसका खर्च निवेशकों को ही उठाना होगा. योग्य निवेशक फंड/एएमसी के साथ क्रिएशन यूनिट साइज में सीधे यूनिट्स रिडीम कर सकते हैं. वर्तमान में इन लेनदेन पर कोई एग्जिट लोड लागू नहीं है. हालांकि, क्रिएशन/रिडेम्पशन की प्रक्रिया के दौरान कुछ ट्रांजैक्शन कॉस्ट या अन्य आकस्मिक खर्च (जो कैश कंपोनेंट का हिस्सा होते हैं) लग सकते हैं, जिन्हें योग्य निवेशकों को वहन करना होगा. 

कहाँ होगा निवेश?
इस स्कीम का 95% से 100% एसेट Nifty EV & New Age Automotive Index में शामिल कंपनियों की इक्विटी और उनसे संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, शेष 0% से 5% तक का आवंटन मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, जैसे TREPs (Tri-party Repos), में किया जा सकता है. इस स्कीम का उद्देश्य पैसिव निवेश रणनीति अपनाना है. फंड का पैसा उसी अनुपात में उन शेयरों में निवेश किया जाएगा जो बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल हैं। इसका मुख्य लक्ष्य बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराना है.  

किसे करना चाहिए निवेश?  
ICICI Prudential का यह NFO उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकता है जो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर की ग्रोथ का लाभ उठाना चाहते हैं और लॉन्ग टर्म में wealth creation के लक्ष्य को पाना चाहते हैं. इस ETF को 'बहुत अधिक जोखिम' (Very High Risk) वाले निवेशों के श्रेणी में रखा गया है, जिससे निवेशकों को जोखिम की संभावना का ध्यान रखना होगा.  

(डिस्क्लेमर: यह खबर केवल आपको NFO की जानकारी देने के उद्देश्य लिखी गई है, BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है, निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago