होम / पर्सनल फाइनेंस / ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में किया बदलाव, जानिए ग्राहकों पर इसका क्या पड़ेगा असर?

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में किया बदलाव, जानिए ग्राहकों पर इसका क्या पड़ेगा असर?

ICICI बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया है. इनमें फाइनेंस चार्ज, लेट पेमेंट चार्जेस और फ्यूल ट्रांजेक्शन जैसे नियम शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है, जिनमें फाइनेंस चार्ज और लेट पेमेंट चार्ज, यूटिलिटी ट्रांजेक्शन और फ्यूल ट्रांजेक्शन जैसे नियम शामिल हैं. तो आइए जानते हैं कि ये नए नियम क्या हैं और इस बदलाव के बाद आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

फाइनेंस चार्ज में हुए बदलाव
आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस चार्ज में यह बदलाव किया गया है कि अब ओवर ड्यू और एडवांस में पैसे निकालने पर महीने और साल भर के हिसाब से अलग-अलग ब्याज देना होगा. बैंक ने ओवर ड्यू पर मंथली ब्याज 3.75 प्रतिशत और 45 प्रतिशत तय की है. वहीं, एडवांस में निकाले गए पैसों पर भी इतना ही ब्याज देना होगा.

लेट पेमेंट पर अब इतना देना होगा चार्जे
बैंक ने लेट पेमेंट चार्जेस को लेकर भी बदलाव किया गया है, जिसमें 101 से 500 रुपये बकाया रहने पर 100 रुपये लेट पेमेंट चार्ज और 501 से 1000 तक बकाया रहने पर 500 रुपये लेट पेमेंट चार्ज के तौर पर देना होगा. इसके अलावा 1001 से 5000     रुपये लेट पेमेंट पर 600, 5001 से 1000 रुपये पर 750, 10001 से 25000    रुपये पर 900, 25001 से 50,000 रुपये पर 1,100 और 50,000 से ऊपर रुपये पर 1,300 रुपये चार्ज देना होगा. 

एजुकेशन ट्रांजेक्शन,यूटिलिटी और इंश्योरेंस में हुए ये बदलाव
बैंक के क्रेडिट कार्ड से स्कूल, कॉलेज से जुड़ी पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. हालांकि, किसी थर्ड पार्टी एप के जरिेए पेमेंट करने पर 1 प्रतिशत ट्रांजेक्शन शुल्क देना होगा. वहीं, ग्राहक यूटिलिटी बिल्स और इंश्योरेंस पर रिवार्ड पॉइंट कमा सकते हैं. पहले इसके लिए आपको 80,000 रुपये तक खर्च करने होते थे, लेकिन अब 40,000 तक ही खर्च करके आपको रिवार्ड पॉइंट मिल जाएगा.

ग्रोसरी और फ्यूल सरचार्ज
ग्रोसरी और डिपार्टमेंटल स्टोर की खरीदारी पर रिवार्ड पॉइंट मिलेगा. पहले पॉइंट 40,000 रुपये खर्च करने पर मिलता था. लेकिन अब हर महीने 20,000 रुपये खर्च करने पर मिलेगा. अब फ्यूल सरचार्ज माफी लिमिट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है, इससे ज्यादा खर्च करने पर फ्यूल सरचार्ज पर माफी नहीं मिलेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

11 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago