होम / पर्सनल फाइनेंस / इन्वेस्टमेंट के लिए Hybrid Mutual Funds बने पहली पसंद, बढ़ रहा निवेश का आंकड़ा  

इन्वेस्टमेंट के लिए Hybrid Mutual Funds बने पहली पसंद, बढ़ रहा निवेश का आंकड़ा  

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स कई तरह की खूबियों के साथ आते हैं, इसलिए इनके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन्वेस्टमेंट (Investment) के लिए म्यूचुअल फंड बेस्ट ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. पिछले कुछ वक्त से इसमें पैसा लगाने वालों की संख्या काफी बढ़ी है. म्यूचुअल फंड्स में भी हाइब्रिड म्यूचुअल फंड (Hybrid Mutual Funds) स्कीम्स लोगों ज्यादा पसंद आ रही हैं. निवेशकों के बीच हाइब्रिड म्यूचुअल फंड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 7 माह में निवेशकों ने इन स्कीम्स में 72,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. जानकारों का मानना है कि डेट फंड्स के लिए टैक्सेशन में बदलाव और आर्बिट्रेज कैटेगरी में भारी निवेश से इन स्कीम्स के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है. 

पिछले महीने आया इतना निवेश
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम्स आमतौर पर इक्विटी, डेट सिक्योरिटीज और कभी-कभी सोने जैसी अन्य एसेट कैटेगरीज में भी निवेश करती हैं. रिपोर्ट बताती है कि बॉन्ड फंड के लिए टैक्सेशन में बदलाव के बाद अप्रैल से हाइब्रिड म्यूचुअल फंड नियमित निवेश आकर्षित कर रहे हैं. इस रिपोर्ट में भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (एम्फी) के हवाले से बताया गया है कि पिछले महीने यानी अक्टूबर में हाइब्रिड स्कीम्स में 9,907 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. जबकि अप्रैल-सितंबर में निवेश का आंकड़ा 62,174 करोड़ था. चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों की बात करें, तो कुल निवेश 72,081 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें -वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब करनी है भारी? इन शेयरों पर दांव से पूरी हो सकती है हसरत!  

इसलिए लोगों को कर रहे आकर्षिक
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड मध्यम या कम जोखिम वाले निवेशकों की पसंद हैं. हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स की बात करें, तो ये वो फंड होते हैं, जो इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं. कुछ मामलों में सोने और चांदी में भी इन्वेस्टमेंट किया जाता है. चूंकि इस तरह के फंड इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं, इसलिए स्थिरता और संतुलित रिटर्न का एक आकर्षक कॉम्बिनेशन प्रदान करते हैं. इक्विटी के भीतर भी इन्हें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में निवेश करने की आजादी होती है. BW हिंदी आपको सलाह देता है कि म्यूचुअल फंड स्कीम्स में किसी के कहने पर ही निवेश न करें. पर्याप्त रिसर्च और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह पर ही कहीं पैसा लगाएं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

26 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

35 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago