होम / पर्सनल फाइनेंस / EPF अकाउंट में करना चाहते हैं बदलाव, तो फॉलो करें ये 11 स्टेप

EPF अकाउंट में करना चाहते हैं बदलाव, तो फॉलो करें ये 11 स्टेप

EPF के लिए यूनिफाइड पोर्टल पर कर्मचारी अपनी गलती को सुधार सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्मचारियों को एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड (Employees Provident Fund - EPF) में योगदान करना जरूरी है. कुछ लोगों के PF स्टेटमेंट में नाम या बर्थडेट और आधार (Aadhaar Card) में दी गई जानकारी से मेल नहीं खाती है. ऐसा होने पर EPF खाते से फंड निकालते वक्त आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आप उसे बदल सकते हैं. ईपीएफओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सदस्य यूनिफाइड पोर्टल पर जाकर सदस्य अपनी गलती को सुधार सकते हैं.

कर्मचारी 11 तरह के कर सकते हैं बदलाव

EPF मेंबर इस फॉर्म के जरिए अपने प्रोफाइल में 11 तरह के बदलाव कर सकते हैं. उदाहरण के लिए EPF मेंबर नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, संबंध, वैवाहिक स्थिति, शामिल होने की तारीख, छोड़ने की तारीख, छोड़ने का कारण, आधार संख्या आदि शामिल हैं.

कितनी बार किया जा सकता है सुधार

EPFO के नए सर्कुलर के अनुसार, एक ईपीएफ सदस्य को आम तौर पर 11 मापदंडों में से पांच को सही या अपडेट करने की अनुमति दी जा सकती है, भले ही कई आवेदन जमा किए गए हों. हालांकि, यदि पाँच से अधिक परिवर्तन किए गए हैं, तो भविष्य में फ्रॉड से बचने के लिए आवेदन प्रोसेस करने से पहले विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. जानकारी के अनुसार 11 पैरामीटर्स में से सिर्फ मैरिटल स्टेटस को दो बार चेंज किया जा सकता है. बाकी पैरामीटर्स में सिर्फ एक ही बार बदलाव किया जा सकता है.
 
कैसे कर सकते हैं बदलाव?

1. सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfoindia.gov.in. पर विजिट करें.
2. इसके बाद सर्विस सेक्शन में जाकर 'For Employees' कैटेगरी को क्लिक करना होगा.
3. इसके बाद एक नया वेबपेज https://www.epfindia.gov.in/site_en/For_Employees.php खुलेगा.
4. इस वेबपेज के सर्विस सेक्शन में जाएं और मेंबर UAN/ ऑनलाइल सर्विसेज को क्लिक करें.
5. जैसे ही आप यह विकल्प चुनते हैं, एक नया वेबपेज खुलता है जो मेंबर इंटरफेस है.
6. इसके बाद आपको UAN, पासवर्ड और कैप्चा एंटर करना होगा. इसके बाद 'मैनेज' ऑप्शन पर क्लिक करें.
7. जैसे ही आप क्लिक करते हैं वहां 'ज्वाइंट डिक्लेरेशन' का विकल्प होता है.
8. अब आपको मेंबर आईडी एंटर करना होगा और फिर आप डिटेल एक्सेस कर सकेंगे.
9. अब आप बदलाव करने के लिए दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। इसका विकल्प आपको दिख जाएगा.
10. एक बार रिक्वेस्ट सबमिट हो जाने के बाद, यह नियोक्ता लॉगिन में दिखाई देगा. इसका एक ईमेल ऑटोमैटिक रूप से नियोक्ता के रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भी भेजा जाएगा. बता दें कि मेंबर केवल उन्हीं मेंबर अकाउंट के डेटा को सही करवा सकता है जो उसके वर्तमान नियोक्ता द्वारा तैयार किए गए हैं. 
11. बता दें कि कर्मचारियों के पीएफ खातों में दर्ज की गई गलत जानकारी को अपडेट करने के लिए नियोक्ता हस्ताक्षर करके क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त को सौंपता है.

EPF खाते से जुड़ेगा आधार

जो जानकारी आपके आधार पर होगी. वहीं आपके ईपीएफ खाते में जोड़ी जाएगी. ताकी आगे भी किसी भी तरह की आपको समस्या ना हो. इसलिए अगर आपके आधार कार्ड में किसी तरह की गलतियां हैं, तो पहले उसे सही करा लें फिर ईपीएफ खाता में अपने नाम और जन्मतिथी को बदलें.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago