होम / पर्सनल फाइनेंस / जानिए इस साल कितना बढ़ सकता है आपका वेतन? एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

जानिए इस साल कितना बढ़ सकता है आपका वेतन? एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

इस साल भारतीय कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में 9.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेतन में सबसे अधिक बढ़ोतरी ई-कॉमर्स क्षेत्र में होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. यह प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 में भारतीय कंपनियों के कर्मचारियों के वेतन में औसतन 9.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. यह पिछले साल यानी 2023 जितना ही है, लेकिन यह साल 2022  के मुकाबले कम रहेगी. यह रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों की 80 फर्मों के इनपुट पर आधारित है, जिनमें 5,000 से 10,000 के बीच कर्मचारी काम करते हैं. ई-कॉमर्स, फाइनेंस, रीयल एस्टेट, प्रोफेशन सर्विसिस के कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो सकती है. 
 
ई-कॉमर्स में बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी
2024 में सबसे अधिक वेतन बढ़ोतरी ई-कॉमर्स कंपनियां करेंगी. ई-कॉमर्स कंपनियों में वेतन की बढ़ोतरी 10.9 प्रतिशत होने की उम्मीद है. इसके बाद फाइनेंस सर्विसिस में 10.1 प्रतिशत की अनुमानित बढ़ोतरी होगी. प्रोफेशनल सर्विस और रीयल एस्टेट में काम करने वाले लोगों का वेतन 10-10 प्रतिशत बढ़ सकती है, जो एक बदलाव का संकेत देता है, क्योंकि कंपनियां वैश्विक व्यापार जटिलताओं से निपटने के लिए रणनीति संरेखण में निवेश करती हैं. वहीं, साल 2023 में भी ई-कॉमर्स कंपनियों में सबसे ज्यादा (10.5 फीसदी) वेतन वृद्धि हुई थी. आटोमोबाइल, मैन्यूफैक्चरिंग और फाइनेंस में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन 10.4 फीसदी बढ़ा था.

नौकरी छोड़ने की दर में दर्ज हुई गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में कंपनियों को 2024 में औसतन 9.6 प्रतिशत वेतन वृद्धि की उम्मीद है. वहीं, कुल मिलाकर नौकरी छोड़ने की दर पिछले साल 2022 में 21.2 फीसदी से घटकर 18.3 फीसदी हो गई और अगले कुछ वर्षों में इसमें धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है.

वेरिएबल पे फीसदी में गिरावट की आशंका

साल 2023 में भारत में कुल निश्चित वेतन के हिस्से के रूप में औसत वेरिएबल पे 15.05 प्रतिशत था. रिपोर्ट के अनुसार किसी भी संगठन में जब व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो उसके वेरिएबल पे का अनुपात भी बढ़ता है. पिछले साल व्यक्तिगत योगदानकर्ताओं के वेतन का 9.2 प्रतिशत और प्रबंधन स्तरीय अधिकारियों के वेतन का 10.7 प्रतिशत वेरिएबल पे के रूप में दिया गया था. विभाग प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए यह क्रमशः 14.1 फीसदी और 26.2 फीसदी से अधिक था. साल 2024 में छोटे स्तर के कर्मचारियों को छोड़कर सभी स्तरों पर वेरिएबल पे फीसदी कम होने की उम्मीद है. रिपोर्ट में कहा गया है, अधिकारियों को आम तौर पर अधिक वेरिएबल पे मिलता है, लेकिन साल 2024 में उनकी अनुमानित वेतन वृद्धि साल 2023 से कम है.

 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

48 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago