होम / पर्सनल फाइनेंस / अब सस्ता हुआ होम लोन: HDFC बैंक ने ब्याज दरों में की बड़ी कटौती, घटेगी EMI

अब सस्ता हुआ होम लोन: HDFC बैंक ने ब्याज दरों में की बड़ी कटौती, घटेगी EMI

एचडीएफसी बैंक की यह ब्याज दर कटौती ऐसे समय में आई है जब आम उपभोक्ता महंगाई से जूझ रहा है. ऐसे में कम ब्याज दरों से घर खरीदने का सपना साकार करने वालों को राहत मिलेगी और बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी तेज़ होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

अगर आप घर खरीदने या लोन ट्रांसफर करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह राहत भरी खबर है. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC) ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए MCLR (Marginal Cost of Funds-Based Lending Rate) में 10 बेसिस पॉइंट (bps) तक की कमी की है. बैंक का यह कदम नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए EMI का बोझ कम करेगा. नई दरें 7 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं.

एमसीएलआर में कमी से कितनी राहत मिलेगी

एचडीएफसी बैंक ने अलग-अलग लोन अवधि पर ब्याज दरों में कटौती की है. नई दरें अब 8.35% से 8.60% के बीच हैं, जो पहले 8.45% से 8.65% थीं. यानी ग्राहकों को लोन पर अब थोड़ी कम ब्याज दर चुकानी होगी.

- ओवरनाइट एमसीएलआर: 8.45% से घटकर 8.35%
- 1 महीने की एमसीएलआर: 8.40% से घटकर 8.35%
- 3 महीने की एमसीएलआर: 8.45% से घटकर 8.40%
- 6 महीने की एमसीएलआर: 8.55% से घटकर 8.45%
- 1 साल की एमसीएलआर: 8.55% से घटकर 8.50%
- 2 साल की एमसीएलआर: 8.60% से घटकर 8.55%
- 3 साल की एमसीएलआर: 8.65% से घटकर 8.60%

इन संशोधित दरों के बाद, होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI में हल्की कमी देखी जा सकती है.

एमसीएलआर क्या होता है?

एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिस पर कोई बैंक लोन दे सकता है. इससे नीचे ब्याज दर नहीं जा सकती. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इसे 2016 में लागू किया था ताकि लोन रेट्स में पारदर्शिता बनी रहे और ग्राहक को दरों में बदलाव का फायदा जल्दी मिले.

एचडीएफसी बैंक की होम लोन ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक की होम लोन दरें रेपो रेट से जुड़ी होती हैं.
7 नवंबर 2025 तक वेतनभोगी और स्व-नियोजित ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7.90% से 13.20% होगी और यह दर रेपो रेट + 2.4% से 7.7% के आधार पर तय होती है.

एचडीएफसी बैंक की आधार और बेंचमार्क दरें

- आधार दर: 19 सितंबर 2025 से 8.90%
- बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR): 17.40%

ग्राहकों के लिए क्या मतलब है यह बदलाव

नई एमसीएलआर दरें लागू होने के बाद, लोन की ब्याज दरें घटने से मासिक ईएमआई में राहत मिलेगी. इससे न सिर्फ नए लोन सस्ते होंगे, बल्कि मौजूदा ग्राहकों को भी फ्लोटिंग रेट लोन पर फायदा मिलेगा. बैंकिंग विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम त्योहारी सीजन में होम लोन की मांग बढ़ाने और रियल एस्टेट सेक्टर को गति देने में मदद कर सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago