होम / पर्सनल फाइनेंस / HDFC-HDFC Bank Merger: क्‍या आपकी बचत पर पड़ने जा रहा है कोई बड़ा असर? 

HDFC-HDFC Bank Merger: क्‍या आपकी बचत पर पड़ने जा रहा है कोई बड़ा असर? 

HDFC-HDFC Bank Merger के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर इनमें से कहीं आपकी एफडी या लोन इनमें है तो उस पर इसका क्‍या असर पड़ेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

HDFC-HDFC Bank Merger 1 जुलाई से प्रभावी होने जा रहा है. इन दोनों के ग्राहकों के मन में वैसे तो कई तरह के सवाल हैं लेकिन उनमें से एक सवाल ये है कि क्‍या इस मर्जर का किसी भी तरह से उनकी बचत योजनाओं से लेकर दूसरे तरह के खातों पर कोई असर पड़ेगा. आज हम आपको यही बताएंगे कि अगर आपने बैंक में एफडी की है तो उसका क्‍या असर पड़ेगा. क्‍या उसकी ब्‍याज दर में कोई बदलाव आएगा या नहीं.  

होम लोन पर क्‍या पड़ेगा असर 
मौजूदा समय में एचडीएफसी लिमिटेड के ग्राहकों के मन में जो कई तरह के सवाल चल रहे हैं उनमें सबसे अहम ये है कि आखिर एचडीएफसी लिमिटेड से जिन लोगों ने होम लोन लिया है उनका क्‍या होगा. इस सवाल का जवाब देते हुए मीडिया रिपोर्ट कहती है कि खुद कंपनी के सीईओ दीपक पारेख ने बताया है कि उनके लोन एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर हो जाएंगे. अगर वो ईएलबीआर में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उनको वो सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि ईएलबीआर एक सेवा है जिसके तहत लोन पर ब्‍याज रेपो रेट के अनुसार लगता है. दूसरा जो भी जैसे अपनी ईएमआई को ट्रांसफर करते हैं वो आगे भी वैसे ही ट्रांसफर करते रहेंगे. 

अगर एफडी कराई है तो क्‍या होगा
एफडी जिसे लेकर दोनों के ग्राहकों के मन में कई तरह के सवाल हैं. ये सवाल इसलिए भी हैं क्‍योंकि दोनों ही एफडी की सेवा को मुहैया कराते हैं. दोनों की ब्‍याज दरों पर नजर डालें तो वो अलग-अलग हैं. एक ओर जहां एचडीएफसी बैंक जहां कम ब्‍याज दे रहा है तो हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ज्‍यादा ब्‍याज दे रही है. अगर आप एचडीएफसी में 12 से 20 महीनों के लिए पैसा फिक्‍स करते हैं तो आपको यहां 6.56  प्रतिशत से 7.21 प्रतिशत का ब्‍याज मिलता है जबकि बैंक 7 से 10 साल के लिए 3- 7.25 प्रतिशत का ब्‍याज दे रहा है. हालांकि इस संबंध में अभी तस्‍वीर साफ नहीं हुई है. वो विलय के बाद ही साफ होगी. 

दुनिया की सबसे मूल्‍यवान कंपनियों का है विलय  
देश की दो मूल्‍यवान कंपनियों एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक का विलय 1 जुलाई से होने जा रहा है. इस विलय के बाद ये दुनिया का पांचवा सबसे मूल्‍यवान बैंक बन जाएगा. इसी साल अप्रैल 2023 तक एचडीएफसी बैंक दुनिया का 11वें नंबर का सबसे बड़ा बैंक था. लेकिन आप दोनों के विलय के बाद ये 11 वें नंबर से 5वें नंबर पर आ जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये डील करीब 40 अरब डॉलर की है. इस विलय के बाद एचडीएफसी लिमिटेड के हर शेयर धारक को उनके प्रत्‍येक 25 शेयर के लिए एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago