होम / पर्सनल फाइनेंस / HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगी होगी लोन की EMI

HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगी होगी लोन की EMI

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है. बैंक ने MCLR रिवाइज करने से आपके होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई पर असर पड़ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने साल खत्म होने से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. बैंक ने कुछ पीरियड के लोन पर सीमांत निधि लागत आधारित उधार दर (MCLR) को 0.05 प्रतिशत बढ़ा दिया है. ये नए रेट्स 7 दिसंबर 2024 से लागू हो गए हैं. तो आइए जानते हैं किस तरह के लोन पर ये रेट बढ़ाए गए हैं.

इन लोन पर बढ़ाया गया रेट
HDFC बैंक ने MCLR रेट सिर्फ ओवरनाइट पीरियड पर बढ़ाया है. पहले जहां ओवरनाइट पीरियड पर MCLR 9.15 फीसदी था वो अब बढ़ाकर 9.20 फीसदी कर दिया गया है.

आपकी EMI पर कैसे होगा असर?
बैंक के MCLR रिवाइज करने से आपके होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई पर असर पड़ता है. दरअसल, MCLR बढ़ने से आपके लोन पर इंटरेस्ट बढ़ जाता है और आपकी EMI बढ़ जाती है. मान लीजिए आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो आपको लोन अब 0.05 फिसदी पहले के मुकाबले महंगा मिलेगा वहीं, जिनका लोन पहले से चल रहा होगा उनकी EMI बढ़ जाएगी. हालांकि, बैंक ने ये रेट ओवरनाइट पीरियड पर बढ़ाए हैं.

इतनी है एमसीएलआर दर

एचडीएफसी बैंक के ओवरनाइट एमसीएलआर 9.15 प्रतिशत से बढ़कर 9.20 प्रतिशत कर दिया है. इसके अलावा एक महीने का एमसीएलआर 9.20 प्रतिशत है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
वहीं, तीन महीने का एमसीएलआर 9.30 प्रतिशत, छह महीने का एमसीएलआर 9.45 प्रतिशत,  एक साल का एमसीएलआर 9.45 प्रतिशत, 2 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.45 प्रतिशत और 3 साल से अधिक पीरियड के लिए एमसीएलआर 9.50 प्रतिशत है. 

PayZapp पर देना होगा इतना GST 
इससे पहले बैंक ने अपने PayZapp वॉलेट यूजर्स को भी झटका दिया है. 6 दिसंबर को बैंक ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी थी जिसमे कहा गया था कि पेजैप वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा लोड करने पर 2.5 प्रतिशत प्लस GST का चार्ज देना होगा. हालांकि पेजैप वॉलेट में यूपीआई या डेबिट कार्ड के जरिए से पैसे ऐड करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा. पहले ये चार्ज 1.5 प्रतिशत था, जिसे 6 दिसंबर से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago