होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आपका भी है PPF एकाउंट, जानिए बढ़ेगी ब्‍याज दर या नहीं 

क्‍या आपका भी है PPF एकाउंट, जानिए बढ़ेगी ब्‍याज दर या नहीं 

PPF पर ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी अप्रैल 2020 के बाद से नहीं हुई है. ऐसे में इस बार सरकार से खाताधारकों को बड़ी उम्‍मीद है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आपने भी अपने किसी बैंक में PPF का एकाउंट खुलवाया हुआ है. अगर हां तो आप जानते होंगें कि केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 से PPF की ब्याज दर में संशोधन नहीं किया है. ऐसे में अब कल से नई तिमाही का समय शुरू होने से पहले सरकार आज इसके लिए ब्‍याज दरों का एलान कर सकती है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि सरकार मौजूदा ब्‍याज दर 7.1 फीसदी से इसमें इजाफा कर सकती है. अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको बताएंगे कि आखिर इसके लिए ब्‍याज की गणना कैसे होती है. 

कई योजनाओं की ब्‍याज दर होनी है तय 
देश में सरकार की ओर से चलाई जा रही कई बचत योजनाओं की सरकार हर तिमाही के शुरु होने से पहले उनकी ब्‍याज दरों का निर्धारण करती है. इस बार अब जुलाई से लेकर सितंबर तक की तिमाही के लिए के लिए इन बचत योजनाओं पर ब्‍याज दर तय होनी है. इसमें पीपीएफ ऐसी योजना है जिस पर सरकार ने अप्रैल 2020 से ब्याज दर में कोई संशोधन नहीं किया है. इस योजना पर ब्‍याज दर 7.1 फीसदी पर बनी हुई है.

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), और सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) सहित कई अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में पिछली दो तिमाहियों में बढ़ोतरी की गई है. रिजर्व बैंक द्वारा महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए पिछले साल मई से फरवरी तक रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इसलिए, निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार आगामी समीक्षा के दौरान इन पर ब्‍याज दर बढ़ा सकती है. 

कैसे PPF पर काउंट होता है ब्याज 
यह जानने के लिए कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान PPF पर ब्याज में बढ़ोतरी होगी या नहीं, आपको यह समझने की जरूरत है कि ब्याज दर की गणना कैसे की जाती है. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सेकेंड्री मार्केट (द्वितीयक बाजार) में 10-वर्षीय सरकारी सिक्‍योरिटी के लिए होती हैं. केंद्र सरकार पिछले तीन महीनों की सरकारी प्रतिभूतियों के रिटर्न के आधार पर हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है. ये 2011 में आई श्यामला गोपीनाथ समिति की रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाता है, जिससे ब्‍याज दरें बाजार से जुड़ी रहें. 

क्‍या बढ़ जाएगी ब्‍याज दरें
2016 में वित्त मंत्रालय द्वारा बनाए गए फॉर्मूले के आधार पर PPF में बेंचमार्क रिटर्न पर 25 आधार अंकों का अंतर होता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मार्च से मई 2023 तक बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड पर औसतन रिटर्न 7.3 प्रतिशत रही है. फॉर्मूला तो ये कहता है कि PPF की ब्याज दर संबंधित मैच्‍योरिटी की औसत 10-वर्षीय रिटर्न से  25 आधार अंक अधिक होगा. इस प्रक्रिया के अनुसार अगर देखा जाए तो PPF पर ये ब्‍याज दर आदर्श रूप से 7.55% होनी चाहिए.

लेकिन इसमें गिरावट आई है और जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान यह रिटर्न 7.3-7.5 फीसदी के बीच रही जबकि अप्रैल-जून तिमाही में यह घटकर 7-7.1 प्रतिशत के दायरे में आ गयी. बेंचमार्क में जिस तरह से गिरावट हुई है उससे संभावना कम ही है कि हम PPF ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी देखेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago