✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / मोदी सरकार 3.O में लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! GPF पर मिलेगा इतना प्रतिशत ब्याज

मोदी सरकार 3.O में लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! GPF पर मिलेगा इतना प्रतिशत ब्याज

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार 3.O के बनते ही सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, वित्त मंत्रालय ने सामान्य प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund-GPF) और अन्य प्रोविडेंट फंड के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है. इसके तहत अब 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक जीपीएफ और इसी तरह अन्य फंड्स पर ब्याज मिलेगा. इससे सरकारी कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी. 

इतना प्रतिशत मिलेगा जीपीएफ 
जानकारी के अनुसार साल 2024- 25 के दौरान सामान्य प्रोविडेंट फंड के लिए ग्राहकों के जमा पैसे और ऐसे ही फंड्स पर 1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. सरकार ने ब्याज दरें पिछले बार की तरह इस बार भी बरकरार रखी हैं. जीपीएफ पर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) जितना ही ब्याज मिल रहा है. 

सामान्य प्रोविडेंट फंड क्या है? 
सामान्य प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) एक तरह का प्रोविडेंट फंड है, जो सिर्फ भारतीय सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है. सरकार में हर कोई अपने वेतन का एक हिस्सा सामान्य प्रोविडेंट फंड में जमा कर सकता है. जब कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसके पीरियड के दौरान जमा पैसा और ब्याज मिलता है. फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर की समीक्षा करती है. 

इन सभी फंड्स पर 7.1 प्रतिशत की दर से मिलेगा ब्याज 
1.    सामान्य प्रोविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस)  
2.    अंशदायी प्रोविडेंट फंड (भारत) 
3.    ऑल इंडिया सर्विस प्रोविडेंट फंड 
4.     राज्य रेलवे प्रोविडेंट फंड 
5.     सामान्य प्रोविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस) 
6.    इंडियन आर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रोविडेंट फंड 
7.    इंडियन आर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्ट्रीज प्रोविडेंट फंड 
8.    भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स (प्रोविडेंट फंड) 
9.    रक्षा सेवा अधिकारी प्रोविडेंट फंड 
10.    सशस्त्र बल कार्मिक प्रोविडेंट फंड

इसे भी पढ़ें-अब हर पॉलिसी पर मिलेगा लोन, IRDAI ने जारी किया सर्कुलर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

2 days ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

1 week ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

02-October-2026

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

01-October-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

3 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

6 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

8 hours ago