होम / पर्सनल फाइनेंस / EPFO कंट्रीब्यूशन में सरकार सब्सक्राइबर्स को देगी ये विकल्प! जल्द ATM से निकाल सकेंगे पीएफ

EPFO कंट्रीब्यूशन में सरकार सब्सक्राइबर्स को देगी ये विकल्प! जल्द ATM से निकाल सकेंगे पीएफ

EPF सब्सक्राइबर्स को डेबिट कार्ड के समान एक एटीएम कार्ड जारी किया जा सकता है जिससे वे प्रॉविडेंट फंड में जमा पैसे को एटीएम से निकाल सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. इन बदलावों में ज्यादा पेंशन चाहने वाले सब्सक्राइबर्स अपने वास्तविक वेतन के आधार पर पेंशन फंड में ज्यादा कंट्रीब्यूट कर पाएंगे. इस तरह के बदलावों की काफी समय से मांग की जा रही है. सरकार की तरफ होने वाले इन बदलावों को EPFO 3.0 कहा जा रहा है. इसमें EPFO 3.0 में सभी सुविधाओं को तकनीक आधारित और आसान बनाने पर जोर दिया जाएगा.

मुख्य मकसद ज्यादा पेंशन देना

श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से सामने आई अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में कई अहम सुधार करने जा रही है. इन सुधारों को लेकर लंबे समय से विचार चल रहा है. सुधारों का मुख्य मकसद रिटायरमेंट के समय ज्यादा पेंशन देना है.

अभी मिलती है सिर्फ इतनी सी पेंशन

ईपीएस के तहत पेंशन फंड में अंशदान करने वाले ज्यादातर प्राइवेट कर्मचारियों को फिलहाल 3,000 से 4,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है. EPFO 3.0 के तहत कर्मचारी अपने वेतन से जितना चाहे फंड पेंशन के लिए जमा करा पाएंगे. इससे उन्हें रिटायरमेंट पर ज्यादा पेंशन मिलेगी.

एक पंथ दो काज

मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इससे जहां कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन मिलेगी, वहीं सरकार को यूनिवर्ससल पेंशन देने और अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को ज्यादा सामाजिक सुरक्षा देने के लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी. ऐसे कामगार अक्सर रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त फंड नहीं बना पाते हैं.

ATM से निकाल पाएंगे PF

EPFO 3.0 को लेकर सीएनबीसी की एक रिपोट में दावा किया गया है कि ज्यादा पेंशन के लिए 12 फीसदी की सीमा को समाप्त किए जाएगा. इसके अलावा पीएफ फंड की निकासी को बेहद आसान बनाया जाएगए. इसके लिए श्रम मंत्रालय एक पीएफ विड्रॉल कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है. यह एटीएम जैसा कार्ड होगा, जिससे चुटकियों में पीएफ फंड से रकम निकल आएगी.

कब तक होंगे बदलाव

EPFO 3.0 के तहत बदलाव किए जाने हैं, उनके लिए मंत्रालय ने जून 2025 की डेडलाइन तय की है. खासतौर पर आईटी और विड्रॉल से जुड़े सिस्टम को सुधारा जाएगा. रिटायरमेंट फंड मैनेजर के आईटी सिस्टम को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा. इसके अलावा विड्रॉल लिमिट में भी बदलाव किए जाएंगे. अंशधारक अपने फंड की 50% रकम विड्रॉल कार्ड से कभी भी निकाल पाएंगे. यह उतना ही आसान होगा, जैसे किसी बैंक खाते से एटीएम के जरिये पैसा निकालना होता है.
 


टैग्स EPFO ​​contribution
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

21 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago