होम / पर्सनल फाइनेंस / NPS के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, इस तरह उठाएं नए नियमों का फायदा!

NPS के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, इस तरह उठाएं नए नियमों का फायदा!

भारत सरकार द्वारा NPS में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जिनकी बदौलत इस स्कीम में पैसे निकालना काफी सुविधाजनक होने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिटायरमेंट के लिए तैयारी करना बेहद जरूरी होता है. रिटायरमेंट में अपनी जरूरतों और रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को अपने तरीके से जीने के लिए आपके पास पर्याप्त फंड्स होना बेहद जरूरी है और इसके लिए जल्दी से जल्दी प्लानिंग की शुरुआत करनी पड़ती है. भारत में सरकार द्वारा भी पेंशन योजनाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं और NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) इन्हीं में से एक है. हाल ही में NPS में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं, तो आइये डालते हैं इन जरूरी बदलावों पर एक नजर. 

क्या हुआ है बदलाव?
ज्यादातर लोगों द्वारा NPS को सिर्फ रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए ही नहीं बल्कि पैसा इन्वेस्ट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और अब ऐसे ही लोगों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल भारत सरकार द्वारा NPS में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जिनकी बदौलत इस स्कीम में पैसे निकालना काफी सुविधाजनक होने वाला है. PFRDA (पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा पुराने नियमों को बदल दिया गया है. पहले NPS से पैसा निकालने के लिए यह नियम हुआ करता था कि आप जमा की गई राशि का केवल 60% पैसा ही एक बार में निकाल सकते हैं. इसे खत्म करते हुए अब सब्सक्राइबर्स को SLW (सिस्टेमेटिक लंपसम विदड्रॉल) का विकल्प मुहैया करवाया जाएगा. 

क्या होगा फायदा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो PFRDA के चेयरमैन दीपक मोहंती का कहना है कि PFRDA अब NPS के सब्सक्राइबर्स को एक बार में 60% जितनी रकम एक बार में निकालने कि बजाय, 75 साल की उम्र तक सब्सक्राइबर्स को मासिक, तिमाही, अर्ध-वार्षिक या फिर वार्षिक आधार पर पैसे निकालने की सुविधा प्रदान करने के बारे में विचार कर रहा है और इसके लिए सब्सक्राइबर्स को SLW का विकल्प प्रदान किया जाएगा. इस तरह समय-समय पर थोड़े बहुत पैसे निकालने के बावजूद अकाउंट में बची हुई बाकी की रकम पर आपको ब्याज मिलता रहेगा. 

किसे मिलेगी यह सुविधा?
PFRDA के चेयरमैन का कहना है कि NPS सब्सक्राइबर रिटायर होने के बाद अगले 15 सालों तक SLW का विकल्प चुन सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सिस्टेमेटिक विकल्प चुनने पर सब्सक्राइबर्स को 75 वर्ष की उम्र तक मासिक, तिमाही, अर्ध वार्षिक या फिर वार्षिक आधार पर रकम मिलती रहेगी. यह सुविधा टियर-1 और टियर-2 दोनों ही प्रकार के खाताधारकों को उपलब्ध करवाई जाएगी. 
 

यह भी पढ़ें: Flight OverBook होने की वजह से नहीं कर पाए यात्रा? इस तरह मिलेगा मुआवजा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago