होम / पर्सनल फाइनेंस / FD में निवेश का अच्छा मौका, ये बैंक चला रहे हैं शानदार स्कीम

FD में निवेश का अच्छा मौका, ये बैंक चला रहे हैं शानदार स्कीम

Fixed Deposite में निवेश को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों ने कई अच्छी स्कीम शुरू की हैं. इनमें बैंक अच्छा ब्याज ऑफर कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. सेंसेक्स साल 2025 में गिरकर 75-76 हजार पर पहुंच लगा है. मार्केट में लगातार गिरावट आ रही है, ऐसे में अगर आप कोई सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं, तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर सकते हैं. यह निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है. इस समय देश के कई बैंकों ने एफडी के तहत निवेश करने के लिए कई स्कीमें शुरू की हैं, जिनमें आपको अच्छा रिटर्न मिल सकत है, तो आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं. 

1. अमृत कलश और अमृत वृष्टि स्कीम
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने लोगों को एफडी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से अमृत कलश और अमृत वृष्टि स्कीम शुरू की है. जिसमें से बैंक अमृत कलश स्कीम के तहत 400 दिनों की एफडी पर आम आदमी को 7.10 प्रतिशत का ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.60 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, अमृत वृष्टि के तहत 444 दिनों की एफडी पर बैंक आम आदमी के 7.25 प्रतिशत ब्याज और सीनियर सिटीजन के लिए 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है. सुपर सीनियर सिटीजन्स को इन दोनों स्कीम्स में 0.10% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा. इन दोनों स्कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है.

उत्सव कॉलेबल एफडी स्कीम
एसबीआई के अलावा आईडीबीआई बैंक ने भी एफडी में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उत्सव कॉलेबल एफडी स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम में 555 दिनों की अवधि के लिए आम नागरिकों को 7.40 प्रतिशत ब्याज मिलता है. वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए बैंक 7.90 प्रतिशत के ब्याज की पेशकश कर रही है. इस स्कीम के तहत निवेश करने की आखिरी तारीख भी 31 मार्च 2025 है.

पंजाब एंड सिंध बैंक की स्‍पेशल एफडी
पंजाब एंड सिंध बैंक भी कई तरह की अवधि वाली स्पेशल FD स्कीमें ऑफर कर रहा है. इनमें 222, 333, 444, 555 (कॉलेबल), 555 (नॉन-कॉलेबल), 777, 999 (कॉलेबल) और 999 (नॉन-कॉलेबल) दिनों की अवधि शामिल है. ये स्पेशल एफडी पर अधिकतम 8.05 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है.  बैंक की वेबसाइट के अनुसार बैंक 222 दिनों की एफडी पर 7.05 प्रतिशत, 333 दिनों की एफडी पर 7.10 प्रतिशत और 444 दिनों की एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है  444 दिनों की एफडी पर सुपर सीनियर सिटिजन को बैंक 8.05 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है. ये स्कीमें 31 मार्च, 2025 तक मान्य हैं.

इंडियन बैंक की स्कीम
लोग एफडी में निवेश करें, इसको बढ़ावा देने के लिए इंडियन बैंक ने भी अपनी एफडी स्कीम को ‘IND सुप्रीम 300 डेज’ और ‘IND Super 400 Days’ स्कीमों में निवेश की तारीख को बढ़ा दिया है. अब आप इन स्कीम्स के तहत 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं. 'IND सुपर 400 डेज' स्कीम में आम लोगों को 7.30 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन्स को 7.80 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन्स को 8.05 प्रतिशत  ब्याज मिलता है. 'IND सुप्रीम 300 डेज' स्कीम में 7.05 प्रतिशत ब्याज है

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago