होम / पर्सनल फाइनेंस / होम और कार लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, HDFC ने घटाया ब्याज

होम और कार लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, HDFC ने घटाया ब्याज

MCLR में कटौती से EMI का बोझ कम होगा और नए लोन लेने वालों को भी कम ब्याज दरों का फायदा मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

नए साल की शुरुआत में HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की है. इस फैसले से होम लोन, कार लोन और अन्य MCLR से जुड़े कर्ज लेने वालों की EMI कम होगी. संशोधित ब्याज दरें 7 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं.

चुनिंदा लोन टेन्योर पर घटाई गई MCLR दरें

HDFC बैंक ने ओवरनाइट और एक महीने की MCLR दरों में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इसके साथ ही तीन महीने और एक साल की अवधि के लोन पर भी ब्याज दरें कम की गई हैं. हालांकि, लंबी अवधि यानी दो और तीन साल की MCLR दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नई MCLR दरें क्या हैं

कटौती के बाद HDFC बैंक की MCLR दरें अब लोन टेन्योर के आधार पर 8.25 फीसदी से 8.55 फीसदी के बीच हो गई हैं. ओवरनाइट और एक महीने की MCLR अब 8.25 फीसदी है, जबकि तीन महीने की दर 8.30 फीसदी हो गई है. एक साल की MCLR को 8.45 फीसदी से घटाकर 8.40 फीसदी किया गया है. वहीं, छह महीने, दो साल और तीन साल की दरें पहले जैसी ही बनी हुई हैं.

EMI पर कितना पड़ेगा असर

इस कटौती का सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके लोन MCLR से लिंक्ड हैं. खासकर होम लोन और कार लोन लेने वालों की मासिक किस्त में कमी आएगी. हालांकि EMI में राहत लोन अमाउंट, ब्याज दर और बची हुई अवधि पर निर्भर करेगी.

MCLR क्या होता है

MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिस पर बैंक कर्ज दे सकता है. RBI ने 2016 में इस सिस्टम को लागू किया था ताकि रेपो रेट में बदलाव का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंच सके. HDFC बैंक की मौजूदा बेस रेट 8.90 फीसदी है, जबकि बेंचमार्क PLR 17.40 फीसदी प्रति वर्ष है.

FD निवेशकों के लिए क्या है स्थिति

HDFC बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. बैंक आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से 6.45 फीसदी तक और सीनियर सिटीजंस को 3.25 फीसदी से 6.95 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. ये दरें 17 दिसंबर 2025 से लागू हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago