होम / पर्सनल फाइनेंस / निवेशकों के लिए गुड न्यूज! LIC म्यूचुअल फंड ऑफर कर रहा 100 रुपये की SIP

निवेशकों के लिए गुड न्यूज! LIC म्यूचुअल फंड ऑफर कर रहा 100 रुपये की SIP

LIC ने अलग-अलग समयावधि यानी डेली, मंथली और तिमाही आधार पर न्यूनतम SIP राशि और किस्तों की संख्या की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको बहुत विकल्प मिल जाएंगे. हालांति निवेशक म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं. बीते कुछ समय से व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) में निवेश का रुझान बढ़ा है. यही वजह है कि म्यूचुअल फंड्स निवेशकों को अलग-अलग ऑफर्स के जरिए एसआईपी शुरू करने का मौका दे रहे हैं. अब इसी कड़ी में LIC म्यूचुअल फंड ने 100 रुपये की डेली एसआईपी शुरू की है. तो आइए जानते हैं इसमें आप कैसे निवेश कर सकते हैं?

कम से कम 60 किस्त

एलआईसी की डेली एसआईपी की किस्तों की न्यूनतम संख्या 60 है. कंपनी ने अलग-अलग अवधियों यानी डेली, मंथली और तिमाही आधार पर न्यूनतम एसआईपी राशि और किस्तों की संख्या की घोषणा की है. ये एसआईपी एलआईसी म्यूचुअल फंड्स ईएलएसएस टैक्स सेवर और एलआईसी म्यूचुअल फंड्स यूलिप को छोड़कर सभी मौजूदा म्यूचुअल फंड स्कीम्स पर लागू होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेली एसआईपी अब 100 रुपये की हो सकती है.

100 रुपये की एसआईपी कम कमाई वालों के लिए फायदेमंद

बता दें, सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच द्वारा फंड हाउसों के साथ मिलकर न्यूनतम 250 रुपये प्रति माह के योगदान के साथ माइक्रो एसआईपी विकसित करने की इच्छा व्यक्त की गई थी. एक्सपर्ट्स के अनुसार 100 रुपये की एक छोटी राशि बचाकर, कोई आसानी से इक्विटी परिसंपत्ति वर्ग का हिस्सा बन सकता है. यह उन लोगों की मदद करता है जो कम कमाते हैं या जिन्होंने अभी-अभी कमाई शुरू की है.

मंथली न्यूनतम एसआईपी 200 रुपये

न्यूनतम मंथली एसआईपी राशि 200 रुपये रखी गई है. मासिक किस्तों की न्यूनतम संख्या 30 होगी. इसके अलावा तिमाही एसआईपी न्यूनतम 6 किस्तों के साथ 1000 रुपये की हो सकती है. डेली एसआईपी सभी व्यावसायिक दिनों में किया जा सकता है और मासिक, त्रैमासिक एसआईपी महीने की 1 से 28 तारीख के बीच किसी भी तारीख को किया जा सकता है.

त्रैमासिक एसआईपी में न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश

ईएलएसएस टैक्स सेवर योजना के तहत दी जाने वाली त्रैमासिक एसआईपी की न्यूनतम राशि और किस्तें भी 16 अक्टूबर, 2024 से संशोधित हो गई हैं. अब कोई भी व्यक्ति त्रैमासिक एसआईपी के माध्यम से न्यूनतम 1,000 रुपये और उसके बाद 500 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकता है. किस्तों की न्यूनतम संख्या छह है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

37 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago