होम / पर्सनल फाइनेंस / 2024 में गोल्ड ने दिया शेयर बाजार से ज्यादा रिटर्न, नए साल पर भी होगी खूब कमाई

2024 में गोल्ड ने दिया शेयर बाजार से ज्यादा रिटर्न, नए साल पर भी होगी खूब कमाई

कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान सोने ने 23.41 प्रतिशत और चांदी ने 14.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. पूरे वर्ष के दौरान सोना 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक पहुंचा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले वर्ष यानी 2024 में कीमती धातुओं- सोना-चांदी के साथ घरेलू शेयर बाजारों ने उच्च स्तर के कई रिकॉर्ड बनाए और निवेशकों को काफी फायदा पहुंचाया है. हालांकि, बीते दो महीने से इनके मूल्य में नरमी बनी हुई है. बावजूद इसके सोना, चांदी और शेयरों ने वार्षिक आधार पर निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न दिया है. वहीं, सोने  ने तो निवेशकों को शेयर बाजार से भी ज्यादा रिटर्न दिया है. पूरे वर्ष के दौरान सोना और चांदी ने प्रमुख घरेलू सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी से ज्यादा रिटर्न दिया है. ऐसे में जिन लोगों ने भी गोल्ड में निवेश किया होगा, उन्होंने अच्छा रिटर्न कमाया होगा,इतना ही नहीं अब इस नए साल पर भी गोल्ड निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने वाला है. आइए आंकड़ों से समझते हैं गोल्ड में निवेश करने वालों को पिछले वर्ष कितना फायदा पहुंचा है? 

सोने ने दिया इतना रिटर्न

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 के दौरान सोने ने 23.41 प्रतिशत और चांदी ने 14.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. एक जनवरी 2024 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का मूल्य 63,970 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2024 को बढ़कर 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसी प्रकार, चांदी का मूल्य एक जनवरी के 78,600 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 31 दिसंबर 2024 को 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. पूरे वर्ष के दौरान सोना 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर तक पहुंचा. 2024 के दौरान सोने की कीमतों में तेजी का एक प्रमुख कारण दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से इसकी खरीदारी भी रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2024 के पहले 10 महीनों में 77 टन सोना खरीद चुका है. इसमें से 27 टन सोने की खरीदारी केवल अक्टूबर में की गई है, जो पिछले वर्ष समान महीने की तुलना में पांच गुना से अधिक है.

इस साल 90 हजार रुपये तक पहुंच सकता है सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का भाव नए साल में भी रिकार्ड तोड़ता रहेगा और यह 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. भू-राजनीतिक तनाव तथा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू बाजार में यह 90,000 रुपये के स्तर तक भी जा सकता है. मौद्रिक नीति में नरम रुख और केंद्रीय बैंकों की खरीद से भी इसके भाव बढ़ेंगे. हालांकि भू-राजनीतिक संकट कम होने पर रुपये में गिरावट थमेगी, जिससे सोने की कीमत में भी नरमी आ सकती है. एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने बताया कि यदि भू-राजनीतिक तनाव जारी रहता है या बढ़ता है तो चांदी की कीमतें मामूली बढ़त के साथ 1.1 लाख रुपये तक या यह 1.25 लाख रुपये तक भी पहुंच सकती हैं.

2024 में शेयर बाजार ने दिया इतना रिटर्न 

इसी तरह, कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान सेंसेक्स ने 8.11 प्रतिशत और निफ्टी ने 18.75 प्रतिशत रिटर्न दिया है. सेंसेक्स एक जनवरी 2024 को 72,271 अंक पर बंद हुआ था, जो 31 दिसंबर 2024 को 78,139 के स्तर पर पहुंच गया है. इसी तरह, निफ्टी एक जनवरी को 21,741 अंक पर था, जो 31 दिसंबर को 23,644 अंक पर पहुंच गया था. 2024 के दौरान सेंसेक्स 85,978 और निफ्टी 26,277 के उच्च स्तर तक पहुंचा था. पूरे वर्ष में सेंसेक्स में 5,898.75 और निफ्टी में 1,913.4 अंक की वृद्धि रही है. वर्ष 2024 के दौरान शेयर बाजारों में रही तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में 77.66 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 441.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago