होम / पर्सनल फाइनेंस / एफडी की ब्याज दरें बढ़ी, आपको भी करना है निवेश तो जानें कौन सा बैंक दे रहा बेहतर रिटर्न?

एफडी की ब्याज दरें बढ़ी, आपको भी करना है निवेश तो जानें कौन सा बैंक दे रहा बेहतर रिटर्न?

देश में एफडी की ब्याज दर बढ़ गई हैं. बैंक एफडी पर 7 से 8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं. एक्सपर्ट के अनुसार यह एफडी में निवेश करने का अच्छा मौका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में लोग एफडी (Fixed Deposite) में निवेश करना अधिक पसंद करते हैं. ऐसे में देश में एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बीते कई दिनों में बैंकों ने अलग अलग समय अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. कई निजी बैंक अब 7 प्रतिशत व उससे अधिक ब्याज भी दे रहे हैं. 

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर दे रहा सबसे अधिक ब्याज

वर्तमान में सभी बैंकों की तुलना में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance bank) एफडी पर 9.00% प्रति वर्ष की सबसे अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है. वहीं, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance bank) एफडी पर 8 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है. प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में SBM बैंक, Bandhan बैंक, RBL बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, Yes बैंक, Axis बैंक 7 प्रतिशत प्रति वर्ष से अधिक की ब्याज प्रदान कर रहे हैं. 

अप्रैल से दिसंबर 2023 में कुल जमाओं में एफडी की हिस्सेदारी बढ़ी
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से दिसंबर 2023 के दौरान कुल जमाओं में जो वृद्धि हुई, उसमें एफडी की हिस्सेदारी लगभग 97.6 प्रतिशत थी. इस दौरान चालू खाता और बचत खाता जमा की हिस्सेदारी में गिरावट हुई. सेंट्रल बैंक का कहना है कि एफडी पर बढ़ता प्रतिफल बैंक दरों में अच्छा बदलाव ला सकता है. 

भारतीयों का पसंदीदा निवेश है एफडी
एक्सपर्ट्स के अनुसार भारतीय सबसे अधिक निवेश एफडी में करते हैं. भारत में एफडी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2 करोड़ 42 लाख कुल एफडी में करीब 103 ट्रिलियन (करीब 103 लाख करोड़ रुपये) की रकम जमा है. यानी देश में प्रति एफडी औसतन 4.25 लाख रुपये का निवेश किया गया है. एक सर्वे में कहा गया है कि एफडी लोगों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश का विकल्प है. 

ऐसे बढ़ी ब्याज दरें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई ने 5वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट अभी 6.5 प्रतिशत के स्तर पर है. जब भी इसमें कोई बदलाव होता है तो उसका सीधा असर एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों पर पड़ता है. जब रेपो दर में कटौती होती है तो एफडी पर मिलने वाला ब्याज कम हो जाता है और बढ़ोतरी होने पर बैंक अपने पास नकदी को आकर्षित करने के लिए ब्याज बढ़ा देते हैं. 

बेहतर रिटर्न देने वाले बैंकों की सूची 

बैंका का नाम                                अधिकतम              एक साल की      तीन साल की    पांच साल की                                                                                                                                                     
                                                 स्लैब रेट(%)              अवधि (%)       अवधि (%)       अवधि (%)

Unity Small Finance Bank                 9                       7.8                8.15                     8.15 
Utkarsh Small Finance Bank             8.50                   8                   8.50                    7.50
AU Small Finance Bank                    8                        6.75               7.50                    7.25
Yes Bank                                           7.75                   7.25               7.25                    7.25
IDFC First Bank                                 7.75                  6.50                7.25                    7
SBM Bank                                         8.25                   7.05                7.30                    7.75
RBL Bank                                          8.10                   7.50                7.50                    7. 10
Axis Bank                                          7.20                    6.70               7.10                     7


  

     


टैग्स
सम्बंधित खबरें

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

1 day ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

4 days ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया पहला SIF, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति पर दांव

SEBI की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड श्रेणी में अब कोटक की एंट्री भी हो गई है, निवेशकों के लिए 15 से 29 जून तक NFO खुला रहेगा.

1 week ago

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI ला रहा 'किल स्विच', एक क्लिक में रुक जाएंगे खाते से सभी ट्रांजैक्शन

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे को देखते हुए RBI लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

30-May-2026


बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

7 hours ago

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

2 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

2 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

4 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

6 hours ago