होम / पर्सनल फाइनेंस / जानते हैं क्‍या होती है सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम, इसमें निवेश फायदा देगा या नुकसान? 

जानते हैं क्‍या होती है सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम, इसमें निवेश फायदा देगा या नुकसान? 

सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम आरबीआई के द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है. जानकारों का मानना है कि अगर लॉन्‍ग टर्म में आपको कहीं निवेश करना है तो ये उसके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जैसे बाजार में हर तरह की निवेश योजना को लेकर हर निवेशक का अपना सोचना होता है, उसी तरह गोल्‍ड बॉन्‍ड को लेकर भी हर निवेशक की अपनी राय होती है. इसी कड़ी में अब सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम सीरिज टू की आज से शुरुआत हो चुकी है. सवाल ये है कि आखिर इसमें निवेश करते कैसे हैं, और इसमें निवेश करना कितना फायदेमंद हो सकता है. क्‍या इसे आपको खरीदना चाहिए या नहीं इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको देंगे. 

आखिर कब से आ रही है स्‍कीम?
सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड (SGB)  की सीरिज टू की शुरुआत आज से हो रही है. आरबीआई के द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना में 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इसके तहत 5923 रुपये प्रति ग्राम सोने का दाम चुकाना होता है. इसे कोई भी आदमी खरीद सकता है. अगर आप इसे ऑनलाइन तरीके से खरीदते हैं तो आपको इसमें छूट भी दी जाती है. छूट के बाद इसके लिए 5873 रुपये चुकाने होते हैं. कोई भी एक वित्‍तीय वर्ष में 4 किलोग्राम तक की कीमत का बॉन्‍ड खरीद सकता है. इसमें बॉन्‍ड पर अंकित कीमत का 2.5 प्रतिशत तक का ब्‍याज दिया जाता है. इन बॉन्‍ड को आप डीमैट खाते में रख सकते हैं. जब बॉन्‍ड की अवधि पूरी हो जाती है तो उस वक्‍त भुगतान सोने की बाजार कीमत पर किया जाता है. सबसे खास बात ये है कि ये बाजार में सूचीबद्ध भी होते हैं. 

इसे रखने में क्‍या होता है फायदा? 
सॉवरेन गोल्‍ड में अगर आप निवेश करते हैं तो उसमें कई तरह के फायदे होते हैं. इसे आप ऑनलाइन तरीके से भी खरीद सकते हैं और आप ऑफलाइन तरीके से भी खरीद सकते हैं. इसकी गारंटी भारत सरकार द्वारा दी जाती है इसलिए इसमें किसी भी तरह का खतरा नहीं होता है. इस पर मिलने वाला ब्‍याज इस योजना को और आकर्षक बना देता है. इसमें आपको डिजिटल एक्‍सपोजर भी मिलता है, इसमें हो‍ल्डिंग की लागत से लेकर इसके चोरी होने तक किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है. इनका एक फायदा ये भी होता है कि इन्‍हें स्‍टॉक मार्केट में बेचा जा सकता है. 

कितना फायदेमंद है इसे खरीदना?
जानकारों का मानना है कि अगर आप सोने में निवेश करते हैं तो इससे आपके पोर्टफोलियो में समग्रता आती है. सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें स्‍टॉक मार्केट जैसा जोखिम नहीं होता है. इसलिए जब आपके शेयर मुनाफा न दे रहे हों उस वक्‍त सोने में किया गया निवेश आपके नुकसान को कम कर सकता है. जानकार ये भी कहते हैं कि सोने में किया गया निवेश आपको मुद्रास्‍फीति के अनुसार रिटर्न देता है. लेकिन जानकार ये भी कहते हैं कि कभी भी प्राइस परफॉर्मेंस के लिए गोल्‍ड में निवेश नहीं करना चाहिए. सोने ने पिछले एक साल में 16 प्रतिशत से ज्‍यादा रिटर्न दिया है. इस साल 9 मई को 61346 रुपये पर पहुंचने के बाद गोल्‍ड 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है. गोल्‍ड के गिरे दाम काफी निवेशकों को आकर्षित कर सकते हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago