होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आपके पास भी है PPF खाता, जानिए कैसे पा सकते हैं ज्‍यादा ब्‍याज?   

क्‍या आपके पास भी है PPF खाता, जानिए कैसे पा सकते हैं ज्‍यादा ब्‍याज?   

सिर्फ PPF एकाउंट में पैसे जमा करना ही जरूरी नहीं है बल्कि आपको एक स्‍मार्ट अकाउंट होल्‍डर बनने की जरूरत है, जिसे ये पता हो कि उसे पैसा कितनी तारीख से पहले जमा करना है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

PPF का खाता ज्‍यादातर लोग खोलते हैं क्‍योंकि ये खाता अपने आप में कई तरह के फायदे देता है. लेकिन आज हम अपनी इस स्‍टोरी में आपको PPF (Public Provident Fund) खाते से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं, जिसमें PPF खाते में ब्‍याज की गणना कैसे होती है और आपको इस खाते को चलाते समय किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए? ये सभी बातें आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आरबीआई द्वारा लगातार ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद PPF ऐसा खाता है जिस पर वर्ष 2020 के बाद से अभी तक ब्‍याज दरें स्थिर बनी हुई हैं. लेकिन बावजूद उसके ये PPF खाता लोगों को कई तरह का फायदा देता है. 

कैसे होती है PPF पर ब्‍याज की गणना 
मान लीजिए आपके PPF खाते में 31 मार्च को 5 लाख रुपये का बैलेंस हैं. आपने इसमें अप्रैल में 50 हजार रुपये जमा करने का टॉरगेट रखा है. लेकिन अगर आप वो 50 हजार रुपये 5 तारीख से पहले जमा करते हैं तो आपके खाते पर ब्‍याज की गणना 5.50 लाख रुपये पर की जाएगी. लेकिन अगर आपने वही 50 हजार रुपये 5 तारीख के बाद जमा किए तो ब्‍याज सिर्फ 5 लाख रुपये पर ही मिलेगा. इसलिए हमेशा आप PPF में जो भी राशि जमा करने की तैयारी कर रहे हों उसे 5 तारीख से पहले ही जमा कर दें. इस पर सरकार की ओर से हर तीसरे महीने में ब्‍याज दिया जाता है. मौजूदा समय में इस पर 7.1 प्रतिशत का ब्‍याज दिया जा रहा है. जो अप्रैल 2020 से स्थिर है. 

क्‍या हैं इस खाते के और फायदे 
PPF अकाउंट के वैसे तो कई फायदे हैं लेकिन इस खाते को नई और पुरानी दोनों तरह की पेंशन में छूट मिली हुई है. इसलिए ये योजना कर बचत के आधार पर बेहतर है. पुरानी कर व्यवस्था के तहत, पीपीएफ में सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर कटौती के लिए मान्‍य है. इसके अलावा, पीपीएफ की ब्याज दरें आम तौर पर बैंकों द्वारा दी जाने वाली लंबी अवधि की फिक्‍स डिपॉजिट से अधिक होती हैं. हालांकि पिछले कुछ समय में ब्‍याज दरों में हुई बढ़ोतरी के बाद एफडी पर ब्‍याज दरें काफी बढ़ गई हैं. सरकार हर तिमाही पर इसकी ब्‍याज दरों की समीक्षा करती है. प्रत्येक तिमाही के लिए लागू दरों पर ब्याज प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में निवेशकों के खाते में जमा किया जाता है और सालाना चक्रवृद्धि होता है. प्रत्येक कैलेंडर माह के लिए ब्याज गणना पांचवें दिन और महीने के अंत के बीच खाते में सबसे कम शेष राशि को ध्यान में रखती है.


इन बातों का रखें ध्‍यान 
अगर आपके पास भी PPF खाता है तो इस बात का ध्‍यान रखें कि किसी भी महीने के पांचवें दिन या उससे पहले पीपीएफ में निवेश करना चाहिए. इससे आप ज्‍यादा से ज्‍यादा रिटर्न प्राप्‍त कर पाएंगे. पीपीएफ खाते में  आप कम से कम 500 रुपये और अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

12 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago