होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आप भी इस्‍तेमाल करते हैं SBI का खाता ? अगले कुछ दिन इसलिए हो सकती है परेशानी? 

क्‍या आप भी इस्‍तेमाल करते हैं SBI का खाता ? अगले कुछ दिन इसलिए हो सकती है परेशानी? 

आज YONO की ताकत इस स्‍तर बढ़ चुकी है कि एसबीआई अब तक 5000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के प्री अप्रूव्‍ड लोन इसके जरिए डिस्‍बर्स कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपके पास SBI का खाता है, क्‍या आप यूपीआई का इस्‍तेमाल करते हैं. अगर हां तो आने वाले दिनों में आपको उससे ट्रांजैक्‍शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अब आपके मन में चल रहा होगा कि आखिर ऐसा क्‍यों होगा. दरअसल एसबीआई ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में यूपीआई का इस्‍तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

क्‍या लिखा है एसबीआई के इस ट्वीट में? 
एसबीआई की ओर से किए गए इस ट्वीट में कहा गया है कि एसबीआई में टेक्‍नोलॉजी के अपग्रेडेशन किए जाने के कारण  यूपीआई के इस्‍तेमाल में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके लिए हम माफी चाहते हैं. ऐसे में अगर आपको आने वाले दिनों में यूपीआई के इस्‍तेमाल में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े तो ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर यूपीआई नहीं चलता है और आप कोई जरूरी ट्राजैकशन करना चाहते हैं तो आप उसके लिए बैंक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

2016 में आया था यूपीआई 
भारत में यूपीआई की शुरुआत 2016 में हुई थी. तब से लेकर अब तक यूपीआई एक लंबी यात्रा तय कर चुका है. इन 7 सालों की यात्रा में यूपीआई को इस देश की जनता ने हाथों हाथ लिया है. इसका इस्‍तेमाल इतनी तेजी से बढ़ा कि 2018 में यूपीआई ट्रांजेक्‍शन की संख्‍या 151 मिलियन तक जा पहुंची. वहीं अगर जून 2023 में देखें तो इसको इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या 9.3 बिलियन तक जा पहुंची है. यूपीआई पेमेंट आज इतना आसान हो चुका है कि देश में छोटी से छोटी दुकान में उसका इस्‍तेमाल हो रहा है. हाल ही में जी 20 समिट के दौरान कई राष्‍ट्र प्रमुखों ने भारत के यूपीआई की तारीफ की है. 

एसबीआई की है ये खास बात 
एसबीआई देश का बैंकिंग निवेश, और दूसरी सुविधाओं के मामले में बड़ा बैंक है. आज एसबीआई के 117 मिलियन ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का इस्‍तेमाल कर रहे हैं जबकि 64 मिलियन ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. आज बैंक की डिजिटल ताकत इस स्‍तर बढ़ गई है कि 63 प्रतिशत सेविंग खाते योनो एप के जरिए खुल रहे हैं.  आज योनो से हर रोज डिजिटल माध्‍यम से 23400 खाते खुल रहे हैं. योनो के आज 6.36 करोड़ यूजर हैं जिसमें से 1 करोड़ हर रोज लॉगिन करते हैं. बैंक अब तक 5428 करोड़ रुपये का प्री अप्रूव्‍ड लोन दे चुका है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago