होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आपको भी लेना है रिफंड, जान लीजिए ये 5 प्रावधान?

क्‍या आपको भी लेना है रिफंड, जान लीजिए ये 5 प्रावधान?

आईटीआर)दाखिल करने की तय तारीख 31 जुलाई 2023 है. यदि आपके द्वारा दिया गया टैक्‍स आपकी देनदारी से अधिक है तो आप ज्‍यादा दिए गए  टैक्‍स के रिफंड के हकदार हैं. उसके लिए आपको आईटीआर दाखिल करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की तय तारीख 31 जुलाई 2023 है. इस तारीख तक आपको अपना इनकम टैक्‍स जमा कर देना है. लेकिन कई बार ये सवाल पैदा होता है कि आखिर रिफंड का अधिकारी कौन है. इसे लेकर आईटीआर और टैक्‍स के नियम क्या हैं? आप अपने रिफंड का दावा कैसे कर सकते हैं? इस स्‍टोरी में आपको यही जानने को मिलेगा. 

आप आखिर कब पा सकते हैं रिफंड 
कोई भी करदाता रिफंड पाने का अधिकारी तब होता है जब वो अपने नियत टैक्‍स से ज्‍यादा टैक्‍स जमा करता है. अब सवाल ये है कि आखिर कोई भी व्‍यक्ति ज्‍यादा टैक्‍स कैसे जमा करता है. इसके कुछ कारण हैं,  इनमें स्रोतों पर कर कटौती (टीडीएस), शामिल है, स्रोत पर एकत्रित कर (टीसीएस) के साथ-साथ करदाता द्वारा स्वयं भुगतान किए गए कर जैसे अग्रिम कर और सेल्‍फ-असेसमेंट कर शामिल हैं. लेकिन एक बात याद रखने वाली ये है कि ये अपने आप नहीं आता है. इसके लिए आपको एक प्रोसेस फॉलो करना पड़ता है. इसका दावा करने के लिए आपको अपना आईटीआर दाखिल करना होगा. रिफंड का दावा करने के लिए अपना आईटीआर दाखिल करते समय, इस बात को सत्यापित करना होगा कि टैक्स क्रेडिट फॉर्म संख्या में दिखाई दे रहा है. अपने द्वारा जमा किए गए सभी टैक्‍स को सत्यापित भी करना होगा. साथ ही ध्‍यान रहे कि आपको एकाउंट नंबर बैंक में अपडेट हो। 

इनकम टैक्‍स रिफंड का दावा आपको कैसे करना है? 
इनकम टैक्‍स के लिए रिफंड का दावा करते समय, आपको अपनी हर तरह की आय, आपको मिली छूट और सभी कटौतियों का दावा करना होगा. इसके बाद अगर आपके द्वारा जमा किया गया कर आपके बने कर से ज्‍यादा होता है तो बचा हुआ पैसा आपको रिफंड कर दिया जाएगा. इस बात को भी ध्‍यान में रखना चाहिए कि रिफंड तुरंत नहीं आता है, बल्कि पहले से भुगतान किए गए टैक्‍स की डिटेल आयकर विभाग द्वारा उसके पास उपलब्ध जानकारी से वेरिफाई किए जाने के बाद ही आपको जारी किया जाएगा. 

अगर आप रिफंड दाखिल नहीं कर पाए तो 
आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख वैसे तो 31 जुलाई है लेकिन आप 31 दिसंबर तक भी अपना टैक्‍स फाइल कर सकते हैं. लेकिन उसके लिए आपको लेट पेमेंट देना होगा. लेकिन अगर आप 31 दिसंबर तक भी अपना आईटीआर दाखिल नहीं कर पाते हैं तो इनकम टैक्‍स विभाग के 9/2015 के सर्कुलर के अनुसार छह मूल्यांकन वर्षों के लिए, कुछ शर्तों के साथ इसे फाइल कर सकते हैं. इस सर्कुलर के तहत रिफंड का दावा करने के लिए, आपको पहले लेट प्रोसेस के लिए एक आवेदन दाखिल करना होगा और एक बार उसके लिए माफी मिलने के बाद आप माफी देने वाले आदेश का हवाला देते हुए पिछले छह वर्षों के लिए आईटीआर ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं.

आयकर रिफंड की करदेयता
रिफंड का दावा प्रोसेस होने के बाद आपको मिले पैसे पर टैक्‍स को लेकर संशय होता है. जहां तक प्राप्त राशि पर कर का सवाल है तो भुगतान की गई अतिरिक्त कर की शुद्ध राशि बिल्कुल भी कर योग्य नहीं है. आयकर अधिनियम ये कहता है कि अगर आपने देनदारी से अधिक कर दिया है तो आप उस पर ब्‍याज पाने के अधिकारी हैं. जिस वर्ष के लिए आईटीआर दाखिल किया गया है उसके अगले वित्तीय वर्ष के 1 अप्रैल से ब्याज दिया जाता है. यदि अधिकांश मामलों में आईटीआर नियत तारीख यानी 31 जुलाई तक दाखिल किया जाता है तो करदाता पूरा ब्याज पाने का हकदार है. यदि करदाता के कारण रिफंड का दावा दायर करने में देरी होती है, तो करदाता ऐसी देरी के लिए ब्याज का हकदार नहीं है.

 आपका रिफंड कब रोका जा सकता है और दावा कैसे करें
आयकर कानूनों में ऐसे प्रावधान हैं जो आयकर विभाग को पिछले वर्षों के किसी भी बकाये के लिए उस पैसे को जमा करने का अधिकार देते हैं. कानून में यह भी प्रावधान है कि इस तरह का एडजस्‍टमेंट करने से पहले आयकर विभाग को एक सूचना देनी होगी. सभी मामलों में इस प्रावधान का पालन नहीं किया जाता है. यदि आपका रिफंड गलत तरीके से समायोजित किया गया है, तो आप अपने खाते में लॉग इन करने के बाद आयकर वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करके इसका दावा कर सकते हैं. यद्यपि आयकर विभाग के पास पहले के वर्षों की किसी भी बकाया मांग के विरुद्ध देय रिफंड को समायोजित करने की शक्तियां हैं, लेकिन करदाता आने वाले वर्षों के लिए पिछले वर्ष के रिफंड को एडजस्‍ट नहीं कर सकता है, उसे ऐसा अधिकार नहीं है.

इनका Income Tax सुन रह जाएंगे भौचक्के!

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago