होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आप भी Social Media से करते हैं इनकम? तो आपको भी फाइल करनी चाहिए Return

क्‍या आप भी Social Media से करते हैं इनकम? तो आपको भी फाइल करनी चाहिए Return

अगर आप किसी भी तरह से सोशल मीडिया से जुड़े हुए हों अब भले ही आप सैलरीड हों, गृहिणी हों या पेशेवर हों और आपकी आय होती है, तो आपको टैक्‍स फाइल करना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago


पिछले कुछ समय में हम देख रहे हैं कि हमारे बीच से कई लोग सोशल मीडिया से पैसा कमा रहे हैं. कोई यूट्यूब से पैसा कमा रहा है तो कोई फेसबुक और कोई इंस्‍टाग्राम पर रील डालकर अपनी कमाई कर रहा है. इन दिनों ये कोई टाइम पास काम नहीं बल्कि कई लोगों ने इसे फुल टाइम काम बना लिया है. वो लोग इससे लाखों रुपये तक कमा रहे हैं. कोई यूट्यूब पर एजुकेशन से जुड़ा वीडियो डाल रहा है तो कोई किसी दूसरे विषय पर रील बनाकर पैसा कमा रहा है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं तो आपको भी अपना टैक्‍स फाइल करना चाहिए. 

अब इनकम टैक्‍स ले रहा है AI की मदद 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में इनकम टैक्‍स विभाग ने 15 से ज्‍यादा लोगों के वहां छापा मारा और उनसे उनकी जीरो आय को जस्टिफाई करने को कहा. यही नहीं विभाग ने उनसे उनकी विदेश यात्राओं और वहां की गई खरीददारी का ब्‍यौरा और उसे भी जस्टिफाई करने को कहा. माना जा रहा है कि विभाग ने ये जानकारी अपने एआई टूल से जुटाई जिसे उसने इन लोगों को ट्रैक करने के लिए लगाया था. यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पैसा कमाते हैं, तो यह जान लें कि आपको अपनी आय घोषित करनी होगी और अपना रिटर्न दाखिल करना होगा. दरअसल, विदेश से होने वाली आय अनिवार्य रिटर्न दाखिल करने के मानदंडों में से एक है, भले ही वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये की सीमा से कम हो.

अगर आपकी आय 2.5 लाख तक है तो क्‍या करें? 
जानकार कहते हैं कि अगर आपने सालाना 2.5 लाख रुपये तक भी कमाए हैं, लेकिन आप विदेशों से आय कमा रहे हैं तो इस बात की संभावना है कि आपने वहां प्रॉपर्टी भी खरीद रखी हो. उस स्थिति में, आयकर रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है.  यदि आप एक सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डालकर आय कमाते हैं तो कई प्रकार की आय होती है, तो वो आपके खाते में शो होती होगी. आप किसी चीज के प्रमोशन, मेंबरशिप, वर्कशॉप फी और माल बेचने के लिए कमीशन के जरिए पैसा कमा रहे हैं तो आपको इनकम टैक्‍स फाइल करना चाहिए. आईटी विभाग जुलाई 2022 से एक वर्ष में 20,000 रुपये या उससे अधिक के उपहारों पर 10 प्रतिशत की स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) लगा रहा है.

खर्चों में आप कटौती कर सकते हैं
सोशल मीडिया से होने वाली आय की रिटर्न दाखिल करने और अपनी इनकम घोषित करने का लाभ यह है कि आप सोशल मीडिया के लिए सामग्री बनाने में हुए नुकसान/खर्च की भी घोषणा कर सकते हैं. यदि आप अपनी कमाई को कमर्शियल आय के रूप में घोषित करते हैं, तो ऐसे कई खर्च हैं जिन्हें आप अपनी कमाई से घटा सकते हैं. उदाहरण के लिए, कैमरे और अन्य उपकरण किराए पर लेने की लागत, स्टूडियो किराया, मेक-अप, स्थान और अन्य लागतें, जिनके जरिए आप छूट ले सकते हैं. हालाँकि, यदि आप एक वेतनभोगी व्यक्ति हैं तो सोशल मीडिया की कमाई को अन्य स्रोतों से आय के रूप में दिखाना ही एकमात्र विकल्प है, जहाँ खर्चों का दावा करने पर कई प्रतिबंध लगाए जाते हैं.

मुन्‍नाभाई के जन्‍मदिन पर जानिए उनकी कमाई का राज  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

58 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago