होम / पर्सनल फाइनेंस / इस राज्य के कर्मचारियों की होली से पहले मन गई दिवाली, 5% बढ़ा DA

इस राज्य के कर्मचारियों की होली से पहले मन गई दिवाली, 5% बढ़ा DA

त्रिपुरा राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के DA में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है. होली से पहले यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2024 से लागू होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के कई राज्यों ने अपने कर्माचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में त्रिपुरा में सत्ताधारी भाजपा सरकार ने भी अब अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी करके उन्हें होली का तोहफा दे दिया है. यह राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी दोनों के लिए ही बड़ी खुशखबरी है. यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा.  
 
डीए में इतनी हुई बढ़ोतरी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक जनवरी 2024 से 5 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा की है. इस बढ़ोत्तरी से राज्य सरकार के कर्मचारी व पेंशनभोगियों को 25 प्रतिशत डीए प्राप्त होगा. साहा ने कहा है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सालाना 5 प्रतिशत डीए जारी करने के इस अतिरिक्त खर्च को पूरा करने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की जरूरत होगी. इस फैसले से राज्य के 1,06, 932 कर्मचारियों और 82,000 पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा.

त्रिपुरा में बिना मांग व आंदोलन के डीए घोषित

माणिक साहा ने कहा है कि कई राज्यों ने कोविड महामारी के दौरान वेतन रोक दिया था, लेकिन त्रिपुरा सरकार ने ऐसा कभी नहीं किया. उन्होंने बिना किसी आंदोलन व मांग के डीए की घोषणा कर दी है. सरकार 1 या 2 प्रतिशत डीए दे सकती थी, लेकिन एक बार में 5 प्रतिशत डीए दे रहे हैं.

केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार
अब केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को भी बेसब्री से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है. सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार होली के आसपास डीए में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत हो जाएगा. इसके साथ ही कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बढ़ जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

40 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago