होम / पर्सनल फाइनेंस / Credit Card पेमेंट की ड्यू डेट निकलने के बाद भी नहीं लगेगी पेनाल्टी! जानिए क्या है नियम?

Credit Card पेमेंट की ड्यू डेट निकलने के बाद भी नहीं लगेगी पेनाल्टी! जानिए क्या है नियम?

कई बार ऐसा होता होगा कि किसी मजबूरी वश आप क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट निर्धारित ड्यू डेट पर नहीं कर पाते होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आप भी क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? यदि हां, तो आपके लिए बिल पेमेंट ड्यू डेट से रिलेटेड ये नियम जानना बहुत जरूरी है. यह नियम RBI ने बनाया है और इसका पालन करना सभी बैंकों के लिए अनिवार्य है. कुछ लोग तो इस नियम के बारे में जानते होंगे, पर अभी भी कई लोग इससे अनजान हैं. यदि आपको इस नियम के बारे में पहले से पता होगा, तो कोई भी बैंक आपको चूना नहीं लगा सकता.

'बिल पेमेंट ड्यू डेट' नियम
हम क्रेडिट कार्ड के 'बिल पेमेंट ड्यू डेट' से जुड़े नियम के बारे में बात कर रहे हैं. कई बार ऐसा होता होगा कि किसी मजबूरी वश आप क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट निर्धारित ड्यू डेट पर नहीं कर पाते होंगे. ऐसा कई बार डेट दिमाग से निकल जाने के कारण भी हो सकता है. पहले ऐसा होने पर बैंक तुरंत पेनाल्टी लगा देते थे और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी इसका असर पड़ता था, लेकिन ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RBI ने 'Master Direction' सर्कुलर जारी कर बैंकों को एक गाइडलाइन दी है, जिसे सभी बैंकों के लिए मानना अनिवार्य है.

3 अतिरिक्त दिन का मिलता है समय
वो नियम ये है कि यदि आप किसी भी वजह से ड्यू डेट की आखिरी तारीख पर क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट नहीं कर पाते हैं तो आपको 3 अतिरिक्त दिन (ग्रेस पीरियड) का और समय दिया जाता है. यानी ड्यू डेट के 3 दिन बाद तक कोई भी बैंक आप पर पेनाल्टी नहीं लगा सकता. हां, यदि आप ग्रेस पीरियड के 3 दिन के दौरान भी क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट नहीं करते हैं तो बैंक आप पर पेनाल्टी लगा देगी. हालांकि ड्यू डेट निकल जाने का असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है.

कब लगेगा जुर्माना और क्या है उसका नियम
RBI के इस सर्कुलर में ये भी बताया गया है कि यदि कोई ग्राहक ग्रेस पीरियड वाले 3 दिन को भी मिस कर जाता है तो जुर्माने के तौर पर एक्स्ट्रा इंटरेस्ट, लेट पेमेंट चार्ज और दूसरे चार्ज आउटस्टैंडिंग अमाउंट पर ही लगाए जा सकते हैं. टोटल अमाउंट पर ये चार्ज नहीं लगाए जा सकते हैं. हालांकि आप हमेशा ड्यू डेट पर ही पेमेंट करें तो ज्यादा अच्छा है, क्योंकि क्रेडिट स्कोर कम होने से आपको आगे कभी लोन लेने की जरूरत पड़ती है, तो उसपर असर पड़ता है.

VIDEO : Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

11 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago