होम / पर्सनल फाइनेंस / HDFC क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में फिर हुए बदलाव, अब बिल पेमेंट पर कम मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट

HDFC क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में फिर हुए बदलाव, अब बिल पेमेंट पर कम मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट

एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने क्रेडिट कार्ड नियमों में एक बार फिर बदलाव कर दिए हैं. ये नए नियम 1 सितंबर 2024 से लागू होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने दोबारा क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं. अब बैंक ने क्रेडिट कार्ड भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट की सीमा तय कर दी है. आपको बता दें, इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से होने वाले यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत शुल्क लगाया था. तो चलिए आपको बताते हैं इस बार एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में क्यों और क्या बदलाव हुए हैं? 

अब सिर्फ इतने मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट
नए नियमों के अनुसार अब क्रेडिट कार्ड से बिजली-पानी के बिल भुगतान से लेकर फोन या टीवी रिचार्ज पर महज 2000 रिवॉर्ड पॉइंट ही मिलेंगे. जबकि इससे पहले प्रत्येक लेन-देन के बदले क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते थे, जिसे यूजर्स पनी जरूरत पर यूज कर सकते थे.यूटिलिटी ट्रांजैक्शन को मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) 4900 के जरिए ट्रैक किया जाएगा. वहीं, टेलीकॉम और केबल के बिल भुगतान पर हर महीने 2000 रिवॉर्ड पॉइंट ही दिए जाएंगे. इस श्रेणी के ट्रांजैक्शन को MCC 4812, 4814 और 4899 के ज़रिए ट्रैक किया जाएगा.

एप्पल प्रोडक्ट पर यूज कर सकेंगे पॉइंट्स
इन्फिनिया क्रेडिट कार्डधारक एचडीएफसी स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म के जरिए एप्पल प्रोडक्ट की खरीद पर अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं अभी, एप्पल प्रोडक्ट की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं है, ऐसे में आप अपने अकांउट में क्रेडिट हुए सारे पॉइंट्स को यूज कर सकते हैं.

इन पेमेंट पर नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट
CRED, Cheq, MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी ऐप के ज़रिए किए गए शिक्षा भुगतान पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा. हालांकि अगर कोई क्रेडिट कार्ड धारक सीधे कॉलेज या स्कूल की वेबसाइट या उनकी POS मशीन के जरिए भुगतान करता है, तो उसे रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे.

इसलिए किया नियम में बदलाव
बैंक ने रिवॉर्ड पॉइंट लिमिट सेट करने का निर्णय क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने और कॉमर्शियल यूज में पर्सनल क्रेडिट कार्ड के उपयोग को बंद करने के लिए किया है. बैंक के अनुसार कि कई मामलों में लोगों ने पर्सनल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बिजनेस से जुड़े ट्रांजेक्शन करने में किया है. साथ ही कुछ यूजर्स दूसरे लोगों के बिल भरकर भी रिवॉर्ड प्वॉइंट कमा रहे हैं. इससे उन्हें खर्च के आधार पर मिलने वाले ऑफर का लाभ भी मिल जाता है. इसी पर नियंत्रण के लिए रिवॉर्ड पॉइंट की सीमा तय की गई है. 

इसे भी पढ़ें-Indigo फ्लाइट में भी मिलेगी बिजनेस क्लास सेवा, बुकिंग शुरू, जानिए कितना होगा किराया?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

58 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

25 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

46 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

32 minutes ago