होम / पर्सनल फाइनेंस / केंद्र सरकार ने EDLI स्कीम में किए कई बड़े बदलाव, EPF मेंबर्स को होगा इतना फायदा!

केंद्र सरकार ने EDLI स्कीम में किए कई बड़े बदलाव, EPF मेंबर्स को होगा इतना फायदा!

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने EDLI स्कीम में किए गए बदलावों से कर्मचारियों और उनके परिवारों को अधिक वित्तीय सुरक्षा मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने EDLI स्कीम में किए कई बड़े बदलाव, EPF मेंबर्स को ऐसे होगा फायदाकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) योजना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे EPF सदस्य और उनके परिवारों को अधिक वित्तीय सुरक्षा और सहायता मिलेगी. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 237वीं बैठक में इन बदलावों को मंजूरी दी गई. इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF जमा पर 8.25% ब्याज दर की सिफारिश भी की गई.

न्यूनतम जीवन बीमा लाभ का प्रावधान

ईडीएलआई स्कीम में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अगर EPF सदस्य की मृत्यु एक वर्ष की निरंतर सेवा के भीतर होती है, तो उसे न्यूनतम 50,000 रुपये का जीवन बीमा लाभ मिलेगा. पहले इस तरह के मामलों में बीमांकित लाभ नहीं दिया जाता था, लेकिन इस संशोधन के बाद हर साल सेवा के दौरान होने वाली 5 हजार से अधिक मृत्यु के मामलों में अधिक बीमाकृत लाभ मिलेगा.

गैर-योगदान अवधि के बाद सेवा में मृत्यु पर बीमित लाभ

पहले, यदि किसी सदस्य का निधन उसके अंतिम अंशदान के छह महीने के भीतर होता था तो उसे ईडीएलआई लाभ से वंचित कर दिया जाता था. अब, इस नियम में बदलाव किया गया है और अगर सदस्य का नाम सेवा रोल पर हटाया नहीं गया हो, तो ऐसे मामलों में ईडीएलआई लाभ स्वीकार्य होगा। इस संशोधन के चलते अनुमान है कि हर साल ऐसी मृत्यु के चौदह हजार से अधिक मामलों में बीमित लाभ मिलेगा.

निरंतर सेवा के लिए अधिक लचीलापन

पहले, दो प्रतिष्ठानों के बीच रोजगार में एक या दो दिन का अंतर होने पर कर्मचारी को EDLI लाभ से वंचित कर दिया जाता था, क्योंकि इसे एक वर्ष की निरंतर सेवा नहीं माना जाता था. अब, यह नियम बदल दिया गया है और अगर रोजगार के दो दौरों के बीच दो महीने तक का अंतराल है, तो इसे निरंतर सेवा माना जाएगा. इससे हर साल सेवा के दौरान मृत्यु के एक हजार से अधिक मामलों में EDLI लाभ मिलेगा.

सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने वाला कदम

इन नए संशोधनों के परिणामस्वरूप अनुमान है कि हर साल सेवा के दौरान मृत्यु के 20 हजार से अधिक मामलों में ईडीएलआई योजना के तहत अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा. इन सुधारों का उद्देश्य EPF सदस्यों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करना है, ताकि संकटग्रस्त परिवारों की कठिनाइयों को कम किया जा सके.

EPF ब्याज दर पर फैसला

साथ ही, EPFO ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला लिया है. इससे EPF खाताधारकों को अपनी जमा राशि पर एक अच्छा ब्याज मिलेगा, जिससे उनके भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा मजबूत होगी. नए संशोधनों से 20 हजार से अधिक कर्मचारियों के परिवारों को हर साल अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जो कि इस योजना की सामाजिक सुरक्षा को और प्रभावी बनाता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago