होम / पर्सनल फाइनेंस / दिवाली पर सस्ते में खरीदें कार या प्रॉपर्टी! बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई लोन की ब्याज दरें

दिवाली पर सस्ते में खरीदें कार या प्रॉपर्टी! बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई लोन की ब्याज दरें

बैंक ऑफ बड़ोदा की यह पहल बाजार में मांग को बढ़ावा देगी और उपभोक्ताओं को सस्ती फाइनेंसिंग का विकल्प उपलब्ध कराएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

त्योहारी मौसम जैसे दशहरा और दिवाली के करीब आते ही बाजार और बैंक अपने-अपने आकर्षक ऑफर्स के साथ तैयार हो जाते हैं. इस बार सरकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है. बैंक ने कार लोन और मॉर्गेज लोन (प्रॉपर्टी के बदले लोन) पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की है. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. अगर आप भी कार या प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है, तो चलिए जानते हैं बैंक ने लोन की ब्याज दर में कितनी कटौती की है?

कार लोन की ब्याज दरों में 0.25% की कटौती

अगर आप इस दिवाली नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार लोन की ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है. पहले: ब्याज दर 8.40% प्रति वर्ष से शुरू होती थी. अब नई ब्याज दर 8.15% प्रति वर्ष से शुरू होगी. हालांकि, लोन की वास्तविक ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर और क्रेडिट प्रोफाइल पर भी निर्भर करेगी. बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को और भी कम ब्याज दर मिल सकती है.

मॉर्गेज लोन हुआ और भी किफायती

प्रॉपर्टी या कीमती सामान को गिरवी रख कर मिलने वाले मॉर्गेज लोन की ब्याज दरों में भी बड़ी राहत दी गई है.  पहले: ब्याज दर 9.85% प्रति वर्ष से शुरू होती थी. अब नई दर 9.15% प्रति वर्ष से शुरू हो रही है यानी, इसमें 0.70% की कटौती की गई है. यह छूट खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगी जो मकान, दुकान या जमीन गिरवी रख कर बड़े खर्चों जैसे बिजनेस एक्सपेंशन, बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए लोन लेना चाहते हैं.

बाजार में बढ़ेगी खरीदारी, ग्राहकों को राहत

त्योहारी मौसम में लोन की ब्याज दरों में कटौती से आम उपभोक्ता को राहत मिलने की उम्मीद है. इससे ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर को भी बूस्ट मिलेगा. बैंक ऑफ बड़ौदा का यह कदम ना केवल ग्राहकों के लिए राहत की बात है, बल्कि बाजार में खरीदारी को बढ़ावा देने वाला भी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago