होम / पर्सनल फाइनेंस / Bank Of Baroda ने शुरू की नई FD स्कीम, 1 लाख रुपये के निवेश पर इतना मिलेगा रिटर्न

Bank Of Baroda ने शुरू की नई FD स्कीम, 1 लाख रुपये के निवेश पर इतना मिलेगा रिटर्न

बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए डिजाइन की गई है, जो निश्चित रिटर्न के साथ जोखिम मुक्त निवेश की तलाश में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एक सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में हैं, जो आपको अच्छे रिटर्न के साथ आपकी राशि को सुरक्षित रखे, तो बैंक ऑफ बड़ौदा की ये नई स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने अपनी नई "बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम" (जिसे बॉब उत्सव डिपॉजिट स्कीम भी कहा जाता है) की शुरुआत की है, जो निवेशकों के लिए एक आकर्षक और सुरक्षित निवेश विकल्प प्रदान करती है. यह स्कीम विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो निश्चित रिटर्न के साथ एक जोखिम मुक्त निवेश की तलाश में हैं. खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना एक लाभकारी विकल्प हो सकती है, क्योंकि इस पर उन्हें उच्च ब्याज दरें मिल रही हैं. तो आइए जानते हैं इसमें आपको कितना फायदा मिलेगा?

बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम क्या है?

बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम एक सीमित अवधि के लिए पेश की गई सावधि जमा योजना है, जिसमें आकर्षक ब्याज दरों के साथ निवेश किया जा सकता है. बैंक ने इस योजना को खासतौर पर उन निवेशकों के लिए डिज़ाइन किया है जो अपने निवेश पर निश्चित और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं। इसके तहत 444 दिनों के लिए एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) करने का विकल्प मिलता है.

ब्याज दरें: कितना मिलेगा रिटर्न?

बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम के तहत ब्याज दरें अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित की गई हैं. 

- सामान्य नागरिकों को इस योजना पर 7.25% सालाना ब्याज मिलता है.
- वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक) को इस पर 7.75% ब्याज दर निर्धारित की गई है.
- सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और उससे अधिक आयु के) को 7.95% तक का ब्याज मिल सकता है.

यह ब्याज दरें बैंक की अन्य एफडी योजनाओं में सबसे अधिक मानी जा रही हैं, जिससे यह योजना निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

निवेश की अवधि

इस स्कीम के तहत निवेशकों को 444 दिनों की एफडी करने का विकल्प मिलता है. इसके अलावा, बैंक ने एक वैकल्पिक 399 दिनों की एफडी योजना भी पेश की है, जिसमें समान ब्याज दरें लागू होती हैं. यह योजना उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो अल्पकालिक निवेश के इच्छुक हैं, लेकिन एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प की तलाश कर रहे हैं.

1 लाख के डिपॉजिट पर मिलेगा इतना रिटर्न

इस योजना के तहत ब्याज दरें अलग-अलग हैं, जो निवेशक की श्रेणी (सामान्य नागरिक, वरिष्ठ नागरिक, या सुपर वरिष्ठ नागरिक) पर निर्भर करती हैं.  सामान्य नागरिकों को 444 दिन (1 साल और 79 दिन) की एफडी पर 7.25% ब्याज दर के हिसाब से 1,00,000 रुपये निवेश करने पर करीब 7,250 का ब्याज यानी 1,07,250 रुपये रिटर्म मिलेगा. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को  7.75%
की दर से 7,750 ब्याज यानी 1,07,750 रुपये मिलेंगे. सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 7.95% की दर से 7,950 ब्याज यानी 1,07,950 रुपये मिलेंगे. 

योजना की विशेषताएं

बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम केवल खुदरा सावधि जमा पर लागू है, यानी यह योजना व्यक्तिगत निवेशकों के लिए है. वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को उच्च ब्याज दर का लाभ मिलता है, जो इसे उनके लिए और भी आकर्षक बनाता है.

डिजिटल माध्यम से निवेश

आजकल के डिजिटल युग में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑनलाइन एफडी खोलने की सुविधा भी प्रदान की है. इसके माध्यम से ग्राहक आसानी से घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. निवेशक बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और भी सरल और सुविधाजनक हो जाती है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago