होम / पर्सनल फाइनेंस / पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम में बड़ा बदलाव, अब हर महीने होगी इतनी गारंटीड कमाई

पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम में बड़ा बदलाव, अब हर महीने होगी इतनी गारंटीड कमाई

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम 2025 उन निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम जोखिम में नियमित और गारंटीड इनकम चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली निवेश स्कीम तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, भारतीय पोस्ट ऑफिस ने साल 2025 के लिए अपनी लोकप्रिय मंथली इनकम स्कीम (MIS) में अहम बदलावों के साथ इसे और भी फायदेमंद बना दिया है. अब इस स्कीम में निवेश करके हर महीने गारंटीड इनकम पाई जा सकती है, जिससे निवेशकों को नियमित आय का एक मजबूत जरिया मिल रहा है. तो आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम 2025?
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक ऐसी डिपॉजिट स्कीम है जिसमें एकमुश्त राशि जमा करने पर हर महीने तय ब्याज के रूप में नियमित इनकम मिलती है. 2025 में इस स्कीम पर 7.4% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो हर महीने के हिसाब से बांटकर निवेशक को रिटर्न देता है.

जॉइंट अकाउंट में 9 लाख तक निवेश की सुविधा
2025 की MIS स्कीम में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब जॉइंट अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख तक निवेश किया जा सकता है. वहीं, सिंगल अकाउंट में निवेश की सीमा 4.5 लाख रुपये तय की गई है. जॉइंट अकाउंट अधिकतम तीन वयस्कों के नाम पर खोला जा सकता है.

निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?
नीचे कुछ निवेश राशियों पर मिलने वाले मासिक रिटर्न का विवरण दिया गया है:
निवेश राशि    ब्याज दर    सालाना इनकम    मासिक इनकम
₹1,00,000    7.4%        ₹7,400               ₹616.66
₹5,00,000    7.4%        ₹37,000             ₹3,083.33
₹9,00,000    7.4%        ₹66,600             ₹5,550.00

कैसे मिलेंगे ₹16,650 हर महीने?
इस स्कीम में कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र का भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. माइनर के लिए भी यह स्कीम उपलब्ध है, बशर्ते जॉइंट अकाउंट पैरेंट्स के साथ खोला जाए. यह स्कीम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की तलाश में हैं. अगर कोई निवेशक जॉइंट अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख निवेश करता है, तो उसे हर महीने ₹5,550 की इनकम होगी. तीन महीनों यानी तिमाही आधार पर यह राशि ₹16,650 हो जाती है. यह रिटर्न निश्चित है और 5 साल तक हर महीने मिलेगा.

5 साल की लॉक-इन अवधि
पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम 5 साल की अवधि के लिए होती है. इस दौरान आप तय ब्याज दर पर हर महीने इनकम पाते हैं. 5 साल पूरे होने पर मूलधन भी वापस मिल जाता है. सरकार समर्थित यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि आसान भी, जिसे देशभर के किसी भी पोस्ट ऑफिस से शुरू किया जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago