होम / पर्सनल फाइनेंस / Baroda BNP Paribas NFO: सिर्फ ₹500 से निवेश की शुरुआत, 15 सितंबर तक मौका

Baroda BNP Paribas NFO: सिर्फ ₹500 से निवेश की शुरुआत, 15 सितंबर तक मौका

डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो, न्यूनतम निवेश सीमा और देश की लीडिंग कंपनियों में हिस्सेदारी जैसे फ़ायदों के चलते यह फंड लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भारत के प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो Baroda BNP Paribas का यह नया NFO आपके लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है. दरअसल, बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड (Baroda BNP Paribas Mutual Fund) ने एक नया म्यूचुअल फंड लॉन्च किया है. इसका नाम है 'Baroda BNP Paribas Business Conglomerates Fund', यह फंड देश के प्रमुख बिजनेस ग्रुप्स की चुनिंदा लिस्टेड कंपनियों में निवेश करेगा.

कहां होगा निवेश

भारत के दिग्गज कारोबारी घराने नमक से लेकर स्टील तक हर तरह के प्रोडक्ट और सर्विस में मौजूद हैं. इनमें से कौन सी कंपनी बेहतर परफॉर्म करेगी, यह आम निवेशक के लिए तय करना आसान नहीं होता. इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह फंड तैयार किया गया है. इसमें इन बड़े ग्रुप्स की चुनी हुई कंपनियों को शामिल कर एक *डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो* बनाया गया है. इसका उद्देश्य निवेशकों को स्थिर और संतुलित निवेश विकल्प प्रदान करना है.

कब तक कर सकते हैं निवेश

यह न्यू फंड ऑफर (NFO) आज यानी 2 सितंबर 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. निवेशक इसमें 15 सितंबर 2025 तक निवेश कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें SIP के जरिए केवल 500 रुपये प्रतिमाह से निवेश की शुरुआत की जा सकती है.

निवेशकों के लिए क्या है खास 

Baroda BNP Paribas Asset Management के सीईओ (Equity) संजय चावला ने कहा, "यह फंड हमारे निवेशकों को भारत की मल्टी-जेनरेशन वाली बड़ी कंपनियों का हिस्सा बनने का मौका देगा. बड़े बिजनेस समूहों को डाइवर्सिफाइड रेवेन्यू, आसान कैपिटल एक्सेस और मजबूत ब्रांड वैल्यू का लाभ मिलता है. यही कारण है कि उनके नए बिजनेस शुरू से ही प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त के साथ आगे बढ़ते हैं."

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago