होम / पर्सनल फाइनेंस / बैंक या पोस्‍ट ऑफिस, आखिर कहां RD पर मिल रहा है सबसे ज्‍यादा ब्याज? 

बैंक या पोस्‍ट ऑफिस, आखिर कहां RD पर मिल रहा है सबसे ज्‍यादा ब्याज? 

पोस्‍ट ऑफिस या बैंक में 100 रुपये प्रति महीने की राशि से खाता खोला जा सकता है. ऊपरी लिमिट की कोई सीमा नहीं है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पैसे की बचत हर कोई करना चाहता है, लेकिन ज्‍यादातर लोग इसी फेर में  उलझ जाते हैं कि आखिर उन्‍हें निवेश कहां करना चाहिए. निवेश का एक पारंपरिक तरीका है RD (Recurring Deposit). इसमें निवेश ज्‍यादातर लोग करना चाहते हैं लेकिन वो समझ नहीं पाते कि आखिर बैंक में निवेश करें या पोस्‍ट ऑफिस में. कहां निवेश करने पर उन्‍हें ज्‍यादा मुनाफा कहां से मिल पाएगा. आज हम आपकी इसी दुविधा का निवारण करने जा रहे हैं. 

बैंक और पोस्‍ट ऑफिस में क्‍या मिलती है सुविधा? 
बैंक में अगर आप RD (Recurring Deposit) करते हैं तो आपको 6 महीने से लेकर पांच साल तक पैसे जमा करने की सुविधा मिल जाती है, जबकि अगर आप पोस्‍ट ऑफिस में पैसा जमा कराते हैं तो आपको पांच साल के लिए पैसा जमा करना होता है. इसके अलावा आपको समय को लेकर ज्‍यादा विकल्‍प नहीं मिलता है. इसका मतलब ये है कि अगर आप पोस्‍ट ऑफिस में निवेश करते हैं तो आपका पैसा पांच साल के लिए लॉक हो जाएगा. 

बैंक और पोस्‍ट ऑफिस में कितनी है ब्‍याज दर? 
आपके द्वारा निवेश किए जाने वाले पैसे पर तय समय में कितना ज्‍यादा रिटर्न मिलेगा ये सबकुछ ब्‍याज दरों पर निर्भर करता है. ऐसे में हर निवेशक की नजर ब्‍याज दरों पर रहती है. अगर आप पोस्‍ट ऑफिस में पैसा जमा करते हैं तो आपको 6.7 प्रतिशत के अनुसार ब्‍याज मिलता है. RD (Recurring Deposit) की ब्‍याज दर हर तिमाही तय होती है. अक्‍टूबर से दिसंबर वाली तिमाही के लिए 6.7 प्रतिशत ब्‍याज दर तय की गई है. जबकि अगर आप बैंक में आरडी शुरू करते हैं तो वहां आपको अलग-अलग बैंक की ब्‍याज दरें देखने को मिलती हैं. जैसे एचडीएफसी और एक्सिस बैंक RD (Recurring Deposit) पर 7 प्रतिशत ब्‍याज देते हैं. ICICI बैंक 6.90 प्रतिशत ब्‍याज ऑफर कर रहा है. केनरा बैंक 6.80 प्रतिशत, बैंक ऑफ बड़ौदा 6.75 प्रतिशत, यस बैंक 6.50 प्रतिशत, एसबीआई 6.50 प्रतिशत, इंडियन ओवरसीज बैंक 6.50 प्रतिशत ब्‍याज दर दे रहा है. 

कौन खोल सकता है RD अकाउंट? 
अगर आप भारत की नागरिकता रखते हैं तो आप किसी भी पोस्‍ट ऑफिस या बैंक में आरडी अकाउंट आसानी से खोल सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस में किसी भी माइनर के साथ ज्‍वॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है. बशर्ते माइनर की उम्र 10 साल से ज्‍यादा हो. इसी तरह से कुछ बैंक में भी माइनर के साथ खाता खोला जा सकता है. 

RD में किस रकम से कर सकते हैं निवेश 
RD खाते को अगर आप पोस्‍ट ऑफिस में खुलवाते हैं तो वहां आपको 100 रुपये प्रति महीने से शुरुआत कर सकते हैं. ज्‍यादा जमा करने की कोई सीमा नहीं है. पोस्‍ट ऑफिस में किसी तरह का रिस्‍क नहीं होता है क्‍योंकि ये भारत सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली यूनिट है. 
लेकिन इसी तरह से अगर बैंक की बात करें तो वहां केवल पांच लाख रुपये तक ही प्रिंसिपल और ब्‍याज सुरक्षित रहता है. ऐसा इंश्‍योरेंस के कारण होता है. उसके ऊपर की राशि सुरक्षित नहीं रहती है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि निवेशक को हमेशा सलाह दी जाती है कि ऐसा अमाउंट ही निवेश करें जिसका रिटर्न पांच साल में 5 लाख से ज्‍यादा न बने. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago