होम / पर्सनल फाइनेंस / बैंक ऑफ इंडिया ने लॉन्च की नई FD स्कीम, जानिए कितना मिलेगा ब्याज!

बैंक ऑफ इंडिया ने लॉन्च की नई FD स्कीम, जानिए कितना मिलेगा ब्याज!

बैंक ऑफ इंडिया (BoI) ने एक नई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम शुरू की है. इस एफडी में बैंक अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया (BoI) में है या आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने एक नई एफडी स्कीम लॉन्च की है. बैंक अपनी इस नई स्कीम में सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इसके अलावा बैंक ने अपनी सभी एफडी की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है. तो आइए जानते हैं बैंक की ये नई एफडी कौन-सी है और इसमें आपको कितना फायदा होगा?

क्या है FD की नई स्कीम?

बैंक ऑफ इंडिया (BoI) ने एफडी की नई स्कीम शुरू की है, जिसका नाम स्टार धन वृद्धि (Star Dhan Vriddhi) है. इस स्कीम में बैंक निवेशकों को सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है. यह स्कीम 333 दिनों की है. इसमें सामान्य निवेशकों को 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं, सीनियर सिटिजंस और सुपर सीनियर सिटिजंस को मिलने वाला ब्याज सामान्य लोगों को मिलने वाले ब्याज से कुछ ज्यादा होगा. इस स्कीम में निवेश पर सीनियर सिटिजंस को 7.75 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटिजंस को 7.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

अन्य एफडी में भी बदली ब्याज दर

नई एफडी स्कीम लॉन्ट करने के साथ ही बैंक ने अपनी सभी एफडी की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 3 से 7.25 प्रतिशत की दर पर ब्याज देगा. वहीं, सीनियर सिटिजंस को मिलने वाली ब्याज दर कुछ ज्यादा रहेगी. बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है. ऐसे में 7 दिन से 1 साल तक की एफडी पर 3 से 6.80 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. 1 साल से 2 साल तक 6.80 प्रतिशत, 2 से 3 साल तक 6.75 प्रतिशत, 3 से 5 साल तक 6.50 प्रतिशत, 5 से 10 साल तक 6 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-NBCC ने इस रियलटी कंपनी को दिया 50,000 फ्लैट्स बनाने का ऑफर, प्रोजेक्ट में होंगे इतने खर्च

सीनियर सिटिजंस को मिलेगा ज्यादा ब्याज

बैंक सीनियर सिटिजंस को सामान्य निवेशकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दे रहा है. ऐसे में उन्हें 7 दिन से 1 साल तक की एफडी पर 3 से 6.5 प्रतिशत, 1 साल से 2 साल तक 7.30 प्रतिशत, 2 से 3 साल तक 7.25 प्रतिशत, 3 से 5 साल तक 7.25 प्रतिशत, 5 से 10 साल तक 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

सुपर सीनियर सिटिजंस के लिए इतना ब्याज

बैंक सुपर सीनियर सिटिजंस को कुछ एफडी में सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है, जैसे उन्हें 7 दिन से 1 साल तक 3 से 6.65 प्रतिशत, 1 साल से 2 साल तक 7.45 प्रतिशत, 2 से 3 साल तक 7.45 से 7.40 प्रतिशत, 3 से 5 साल तक 7.40 प्रतिशत, 5 से 10 साल तक 6.9 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

26 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

47 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

33 minutes ago